तेज ध्वनि से डीजे बजाने वालों पर मुकदमा दर्ज, दशहरा के अवसर पर दुर्गा पूजन विसर्जन के दौरान थाना वाल्टरगंज , थाना लालगंज, थाना छावनी में डीजे का तेज साउंड बजाने वाले उपकरणों को कब्जे में लेकर पुलिस विभाग ने किया कार्यवाही, तेज ध्वनि के कारण लोगों को रही थी काफी परेशानी

 दुर्गा पूजन विसर्जन के दौरान तेज ध्वनि से बजाने वाले  डी0जे0 संचालक व आयोजक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज


बस्ती 

वाल्टरगंज थाना पुलिस ने श्री दूर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान काफी तेज ध्वनि में डी0जे0 बजने की आवाज सुनकर मौके पर पुलिस पहुंच कर DCM वाहन संख्या UP 51 AT 5130 पर डी0जे0 लगाकर काफी तेज ध्वनि में बजाता हुआ जाता दिखायी दिया,जिसकी वजह से आने – जाने वाले राहगीरो एवं ग्रामवासियों को काफी असुविधा हो रही थी,पुलिस बल जब वाहन के पास पुलिस पहुँची तो वाहन चालक वाहन छोड़कर भाग गया एवं डीजे मालिक/आपरेटर मौजूद मिला,जिससे डी0जे0 को बन्द करवाया साथ ही  मौके पर साउण्ड -04, ट्यूटर 4 (2 काले व 2 लाल रंग),10 पीस पाकेट लाइट,1 जनरेटर, 1 एम्पली फायर,मिक्सर मशीन- 01,01 स्टेबलाइजर,1 बिजली बोर्ड कब्जा में लिया,इनका यह कार्य ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियन्त्रण) नियमावली 2000 के नियम 5/6 के अन्तर्गत प्रतिबन्धित है तथा डी0जे0 मालिक/संचालक को उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के पत्र संख्या गृह(पुलिस) अनुभाग 3 दिनांक 16.10.2023 को माध्यम से ध्वनि विस्तारक यंत्रो (लाउडस्पीकर/डी0जे0) के अनियंत्रित व नियम विरुद्ध प्रयोग करने पर नियंत्रण/कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश के आधार पर प्रचलित दुर्गा पूजा/ दशहरा त्यौहार/ दीपावली व अन्य कार्यक्रम पर कार्यवाही करने का निर्देश दिये गये है,किन्तु डी0जे0 स्वामी/संचालक द्वारा 04 साउण्ड आदि लगाकर अनियंत्रित व नियम विरूद्ध तेज ध्वनि से डी0जे0 बजाया जा रहा था,जिससे जन सामान्य के स्वास्थ्य के लिए खतरा था, इनका कार्य पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है,जिनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

इसी क्रम में थाना लालगंज और थाना छावनी पुलिस ने भी तेज ध्वनि बजाने वाले डीजे संचालको व आयोजको के विरुद्ध किया कार्यवाही


थाना लालगंज पुलिस ने थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में शासन के आदेशानुसार ध्वनि विस्तारक यंत्रों द्वारा मानक से ज्यादा आवाज मैं डीजे बजाने पर दुर्गा पूजा संचालक व डीजे मालिक राकेश कुमार यादव पुत्र सूखई लाल यादव तथा वीरेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय राम निहोर निवासी कंचनी थाना लालगंज के ऊपर मुकदमा दर्ज किया है |


इसी मामले में छावनी पुलिस में थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में उप निरीक्षक चंद्रकांत पांडे तथा पुलिस टीम द्वारा दुर्गा मूर्ति विसर्जन हेतु जाते समय डीसीएम वाहन संख्या यू पी 51बी टी 2268 पर लगा डीजे काफी तेज आवाज में बज रहा था जिससे आने जाने वाले तथा अन्य लोगों को काफी परेशानी हो रही थी |

 पुलिस टीम के पहुंचने पर वाहन चालक वाहन छोड़कर भाग गया तथा मौजूद डीजे मालिक ऑपरेटर द्वारा डीजे को बंद करवाया | डीजे के पूरे सिस्टम सहित सभी सामान को जप्त करते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया |

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग