जल्द आएगी किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त ,किस्त पाने के लिए कर लें जरूरी काम नहीं तो रुक सकती है अगली किस्त

 


पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपए की राशि दी जाती है। यह राशि किसानों को हर चार माह के अंतराल में 2000-2000 रुपए की किस्त के रूप में सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक इस योजना की 14 किस्तें किसानों को मिल चुकी है। अब इसकी 15वीं किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त किसानों को नवंबर माह से पहले जारी की जा सकती है। हालांकि इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई। ऐसा माना जा रहा है कि 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो देश के करीब 8 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में दीवाली से पहले पैसा आ जाएगा जिससे उनके त्योहार की खुशी दुगुनी हो सकती है।


  15वीं किस्त के लिए किन शर्तों को करना होगा पूरा

यदि आप चाहते हैं कि आपको पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत मिलने वाली 15 वीं किस्त बिना किसी बाधा के मिल सके तो आपको इस योजना की अनिवार्य शर्ते ई केवाईसी (eKYC) की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। यदि आपने अभी तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया (E-KYC process) पूरी नहीं की है तो आपको पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त (15th installment of PM Kisan Yojana) नहीं मिल पाएगी। बता दें कि सरकार ने पीएम किसान योजना में शामिल सभी किसानों के लिए ई-केवाईसी (eKYC) करवाना अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है वे तुरंत अपने नजदीकी csc केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर लें ताकि उन्हें बिना रूकावट के पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त का लाभ (Benefit of 15th installment of PM Kisan Yojana) प्राप्त हो सके।


भूलेखों का अंकन भी है जरूरी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत किसानों के भूलेखों का विवरण पीएम किसान पोर्टल पर अंकित किया जाता है। इस अंकन के बाद यह निर्धारित हो जाता है कि किस किसान के पास कितनी खेती की जमीन है। एक गाटा नंबर में कितने हिस्सेदार है। इससे यह भी पता चल जाता है कि जिस जमीन पर किसान सम्मान निधि पैसा ले रहा है वास्तव में वह उसकी है या नहीं। जो किसान अंकन नहीं कराएंगे उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सूची से बाहर कर दिया जाएगा। शासनादेश के अनुसार किसानों को अपनी खेती की भूमि का विवरण व सत्यापन करते हुए अपलोड करना होता है। इसके अलावा एक फरवरी 2019 से पूर्व के भूमिधर किसान ही योजना के लिए पात्र मानें जाएंगे। उच्चतम आय वाले किसान सूची से बाहर किए जाएंगे। पोर्टल पर भूमि का अंकन होने, अपात्र किसानों को सूची से बाहर करने एवं नए किसानों की जांच कर सूची में जोड़ने के बाद किसानों को ऐसा डेटाबेस तैयार कर लिया जाएगा जिसका उपयोग भविष्य में अन्य योजनाओं में भी किया जा सकेगा। किसानों की सुविधा के लिए भूमि का विवरण के अंकन के लिए लेखपालों के सहयोग के लिए सभी तहसीलों में कृषि विभाग के उप संभागीय कृषि अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। किसान इनके माध्यम से अपनी भूमि का अंकन करवा सकते हैं। भूमि का अंकन के लिए 37 कालम का विवरण देना होता है। इसमें 20 कालम पीएम किसान सम्मान निधि की ओर से पूरे किए जाते हैं। वहीं आगे के कॉलम भौतिक सत्यापन के आधार पर लेखपाल व उप संभागीय कृषि अधिकारियों द्वारा पूर्ण किए जाते हैं। इस तरह किसानों की भूमि के भूलेखों का अंकन होता है।


बैंक खातों की आधार सीडिंग कैसे करें

अब तीसरा जरूरी काम आता है बैंक खातों की आधार से सीडिंग का। इसके तहत आपको अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करना होगा। यदि आपका खाता आधार से लिंक नहीं है तो आपको 15 वीं किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है। बता दें कि आधार से खाता सीडिंग करवाना इसलिए भी जरूरी है ताकि वास्तविक लाभार्थी को योजना का पैसा मिले। आप अपने बैंक खाते को बैंक जाकर लिंक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपना पैन कार्ड या आधार कार्ड लेकर बैंक जाना होगा जिस बैंक में आपका खाता है। यहां से आपको आधार सीडिंग का फॉर्म लेना होगा। अब इस फॉर्म को भरकर पासबुक की फोटो कॉपी के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड की स्वयं के द्वारा हस्ताक्षरयुक्त प्रामाणित कॉपी इस फॉर्म के साथ अटैच करनी होगी और अब इस फॉर्म पूर्ण रूप से भरे फॉर्म को बैंक में जमा कराना होगा। एक-दो दिन के अंदर आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से सीडेड हो जाएगा। इसकी सूचना बैंक द्वारा आपके मोबाइल पर मैसेज द्वारा दे दी जाएगी।

इस वजह से भी रुक सकती है पीएम किसान योजना की 15 वीं किस्त

पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त (Installment of PM Kisan Samman Nidhi) और भी कई कारणों से अटक सकती है। आपको ध्यान देना होगा कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो। जैसे- जेंडर की गलती, नाम की स्पेलिंग की गलती, आधार नंबर की गलती, खाता नंबर गलत होना, पता गलत होना आदि गलती हो सकती है। यदि ऐसी कोई गलती हो गई है तो आप इसे ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन स्टेट्स पर गलत दी गई जानकारियों को सही करना होगा, तभी आपको पीएम किसान योजना की किस्त प्राप्त हो सकेगी।  

योजना से संबंधित समस्या के लिए कहां करें संपर्क

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) से संबंधित किसी भी समस्या के लिए आप इस योजना के टोल फ्री नंबर 155261 या 1800115526 या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं।

 इसके अलावा आप इस योजना की ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं।

कैसे चेक करें किसान सम्मान निधि का 15वीं किस्त 

इसके लिए अपना स्टेट्‌स

यदि आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त की जानकारी के लिए अपना स्टेट्‌स चेक करना चाहते हो तो आपको नीचे दिए गए तरीके को फालो करना होगा। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त मिलेगी या नहीं, पीएम किसान योजना का स्टेट्स देखने का तरीका इस प्रकार से है 

इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाना होगा।

यहां बेनिफिशिरी स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) पर जाना है।

इसके बाद आपको बेनिफिशरी स्टेटस के ऑप्शन (beneficiary status) पर क्लिक करना है।

अब रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

इसके बाद आपको स्क्रीन पर शो हो रहे कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

इसके बाद आप सबमिट का बटन दवा दें। ऐसा करते ही आपके सामने आपका स्टेट्स आ जाएगा।

यदि स्क्रीन पर ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे नो लिखा है तो इसका मतलब है कि आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर यस लिखा है तो आपको योजना की अगली किस्त मिलेगी। 

पीएम किसान योजना से संबंधित आवश्यक लिंक

पीएम किसान सम्मान निधि की वेबसाइट लिंक- https://pmkisan.gov.in/

पीएम किसान ई-मेल आईडी - pmkisan-ict@gov.in

पीएम किसान टोल फ्री नंबर- 155261, 1800115526 या 011-23381092

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग