बसपा ने मनाया कांशीराम साहब का 17 वां परिनिर्वाण दिवस , श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए दलितों शोषितों के मसीहा मान्यवर कांशीराम


 17 वे परिनिर्वाण दिवस पर याद किये गये बसपा व बामसेफ ,डी.एस.फोर के संस्थापक मान्यवर कांशीराम 


बस्ती ,19 अक्टूबर 

  बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को उनके 17 वे परिनिर्वाण दिवस पर याद किया गया। सोमवार को ब्लाक रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि एवं मुख्य मण्डल प्रभारी इन्दलराम ने कहा कि कांशीराम ने अपने संघर्ष से वंचितों को फर्श से अर्श तक पहुंचाया, लेकिन खुद के लिए प्रारंभ से अंतकाल तक ‘शून्य’ को प्रणाम करते रहे। वास्तव में बहुजन आंदोलन के महानायक ही नहीं एक सामाजिक क्रांति के महानायक थे, उनके विचारों पर चलकर ही बहुजन समाज का संकल्प साकार होगा। उन्होने कहा कि बसपा कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुये तैयारी पूरी रखे।


 अध्यक्षता करते हुये बस्ती मण्डल के प्रभारी के.के.गौतम ने कहा कि मान्यवर साहब का कहना था कि “हमारा एक मात्र लक्ष्य इस देश पर शासन करना है, इसके लिए वे निरन्तर प्रयास करते रहे दलितों में चेतना जगाने के लिए साहेब कांशीराम ने कई हजार किलोमीटर साइकिल से यात्रा की। इस मकसद में वे धीरे-धीरे आगे बढ़ते जा रहे थे। यूपी में सरकार भी बना डाली और धीरे-धीरे वे दिल्ली की ओर बढ़ ही रहे थे कि उनके स्वास्थ्य ने उनका साथ नहीं दिया, 2003 में वे सक्रिय राजनीति से दूर हो गए और बहन मायावती को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया, और उनके जीते जी देश का शासक बनने का सपना अधूरा रह गया जिसे पूरा करने के लियें बहुजन समाज को सर्व समाज के साथ एक जुट होना होगा।


इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सुभाष चन्द्र गौतम, कल्पनाथबाबू, राम सूरत चौधरी, लालचंद निषाद, डा.आलोक रंजन वर्मा, के.पी. राठौर, संजय धुसिया, राना अम्बेडकर, अजय कुमार उर्फ टिकूं सिंह आदि ने मंच पर अपने अपने विचार व्यक्त कर   बाबा साहब व मान्यवर साहब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया और कहा कि 9 अक्टूबर 2006 को कांशीराम जी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, और हम सब को छोड़ कर चले गए आज हमें संकल्प लेने की जरूरत है कि उनके अधूरे सपनों को बहुजन समाज पूरा करे, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके लिये पूरी ताकत से जुट जाना होगा।


बसपा जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम, अवनीश कुमार, अवनीश कुमार गौतम, रमेश कुमार गौतम आदि ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की, उनका नारा था ‘जो बहुजन की बात करेगा वो दिल्ली पर राज करेगा, उनके सामाजिक और राजनीतिक विचारों से शोषित समाज में जागृति आने लगी और दलित, पिछड़े तथा अल्पसंख्यक सत्ता प्राप्ति के लिए तैयार होने लगे. इस दिशा में लगातार प्रयास की जरूरत है।

कार्यक्रम में जे.पी. गौतम, झिनकान प्रसाद, दिनेश कुमार गौतम, भरतलाल निषाद, योगेन्द्र चौधरी, के.सी. मौर्य, शैलेन्द्र कुमार गौतम, अतर सिंह,शिवशंकर चौधरी शाका,रामकरन गौतम, छटंकी प्रसाद, सीताराम, रामचेत निराला, सीताराम शास्त्री, प्रेम सागर, नायब चौधरी, भवानी भीख, अब्दुल सलाम खान, राजू राव, देशराज, सुरेन्द्र गौतम, कृपाशंकर गौतम, आर.डी. प्रेमी, दीपक कुमार, विष्णु आनन्द, रामफेर गौतम, सुभाष चौधरी, प्रदीप कुमार गौतम, रामदास गौतम, शिवराम कन्नौजिया, राम जियावन, अशोक मिश्र, राम सागर, पप्पू प्रधान, विजय गौतम के साथ ही बसपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में कई सैकड़ों की संख्या में बहुजन समाज के लोग सहित बहुजन वालंटियर फोर्स के कार्यकर्ता मौजूद रहे !

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग