पुलिस अधीक्षक बस्ती ने पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर के अवसर पर पुलिस लाईन बस्ती में अमर शहीद जवानों को दिया श्रद्धांजलि, आज के ही दिन सन 1959 में लद्दाख में भारत के 10 , CRPF जवान हुए थे शहीद

 


बस्ती – आज दिनांक 21.10.2023 को पुलिस स्मृति दिवस-2023 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी व अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पुलिस लाईन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर अपने कर्तव्य पथ पर अपने जीवन की आहुति देने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों को पुष्प चक्र अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की गई तथा वीरगति को प्राप्त शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को भेंट प्रदान की गई 

क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस

पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर 1959 का दिन था, लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग के पास CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की पेट्रोलिंग पार्टी के तीन ऑफिसर्स को भारत-तिब्बत बॉर्डर पर चीनी सैनिकों ने अपनी हिरासत में ले लिया, अगले दिन जब उनकी तलाश में सीआरपीएफ की टीमें गई तो उन पर पहले से घात लगाकर बैठे चीनी सैनिकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । सीआरपीएफ के जवानों ने भी उस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन उस अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए तथा सात अन्य जवान घायल हो गए, उसी दिन से उन 10 वीर सीआरपीएफ जवानों की शहादत को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है ।

कब से मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस

           जनवरी 1960 में भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिरीक्षकों की वार्षिक बैठक में लिए गए निर्णय के बाद से ” प्रत्येक वर्ष ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले और लद्दाख में शहीद हुए वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान के सम्मान में हर वर्ष 21 अक्टूबर को (पुलिस स्मृति दिवस) नेशनल पुलिस डे मनाया जाता है ।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग