बस्ती में अनुदेशकों ने शोषण और अत्याचार के खिलाफ जारी रखा क्रमिक अनशन, विगत 2 अक्टूबर गांधी जयंती से अनशन पर हैं शिक्षा विभाग के अनुदेशक

 अनुदेशकों ने शोषण और अत्याचार के खिलाफ जारी रखा क्रमिक अनशन , 2अक्टूबर से अनशन करके कर रहे मांग 

  बस्ती- 

 जिले में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विगत 10 वर्षों से कार्यरत अनुदेशक इस रविवार को भी महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के सामने बस्ती में क्रमिक अनशन किया।प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मिश्र अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन उ०प्र० द्वारा बताया गया कि अनुदेशक पर पिछले 10 वर्षो से शोषण व अत्याचार हो रहा है अनुदेशकों से पूर्णकालिक कार्य कराया जाता है और अल्प मानदेय के साथ साथ अन्य सभी सुविधाओं से वंचित रखा जाता है जिससे का अनुदेशको का जीवन स्तर निम्न स्तर से भी नीचे जा चुका है जिलाध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय जी ने बताया कि कई अनुदेशक आर्थिक तंगी के कारण आत्म हत्या कर चुके है तो कई अनुदेशक नौकरी छोड़ चुके है अनुदेशक अपना जीवन निर्वाह शिक्षण कार्य के बाद टैक्सी व ठेला सब्जी  आदि बेचने का कार्य करते है महिला अनुदेशको को सी सी एल भी नही मिलता है अनुदेशको को अल्प मानदेय में कार्य कर रहे है ऐसे में इन अनुदेशकों के अच्छे दिन कब आएंगे।जिला उपाध्यक्ष सनोज कन्नौजिया द्वारा बताया गया कि अनुदेशकों की सभी समस्याओं का हल नियमति करण में है अलका रानी,दिव्या श्रीवास्तव, रूबीना खातून, अजरा खातून,पूनम चौधरी,रीता वर्मा,दीनानाथ निषाद,उत्तम वर्मा,कृपा शंकर दुबे,सनोज कन्नौजिया,अमरेश यादव,राजकुमार यादव,मनोज कुमार,राम सुरेश,बलराम यादव,दिलीप कुमार,पुरुषोत्तम, रामचंद्र कन्नौजिया,कृपाशंकर मिश्र,जितेन्द्र कुमार आदि अनुदेशक उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग