नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया ऐतिहासिक स्वागत
बस्ती के नयें भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत करते हुए
साऊंघाट के ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता
बस्ती जिले में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का साऊंघाट ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार द्वारा पॉलिटेक्निक चौराहा एवं साऊंघाट ब्लॉक के सभागार में ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
पॉलिटेक्निक से ब्लाक मुख्यालय तक पुष्पवर्षा करते हुए एवं योगी-मोदी जिंदावाद के नारे के साथ स्वागत करते कार्यकर्ता आगे बढ़ रहें थे। ब्लाँक गेट पर पहुँचते ही सैंकड़ों महिलाओं ने फूलों से'वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। इनके आगमन पर 'पुष्प' बरसा कर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं के साथ ही समस्त ग्राम प्रधानगण एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यगणों ने जयकारों से नवागत जिलाध्यक्ष को जोश से भर दिया ।
ब्लाँक सभागार में ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार, ब्लाँक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह, नपा गायघाट के प्रतिनिधि डब्लू सिंह द्वारा 51 किलोग्राम का माला पहनाकर स्वागत किया गया हैं। नवागत जिलाध्यक्ष ने चुनावी विगुल फुंकते हुए भाजपा बुथ अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि एकता में ही बल हैं। अपने सभी शिकवे गिले भुलाकर आगामी भाजपा सांसद व प्रधानमंत्री को पुनः चुनाव जिताकर सांसद व प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करें। सैंकड़ों महिलाओं, युवाओं एवं ग्राम प्रधान गणों की भीड़ को संबोधित करते हुए कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी की योजनाओं को गाँव के प्रत्येक परिवार तक पहुँचाएं। कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आयुष्मान कार्ड देकर जन जन का स्वास्थ्य को सवांरा, उज्जवला गैस देकर धुएं से दूर रखा, किसान सम्मान निधि देकर आपको आर्थिक परेशानियों से मुक्त कराया हैं। आपका दायित्व है कि एक बार पुनः भाजपा की सरकार बनाने में अपना मत प्रदान करें। ब्लाँक प्रमुख अभिषेक कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतना ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा, का मुझे अंदाजा भी नहीं था। अंत में धर्मराज गुप्ता, इन्द्रजीत चौहान, अवनीश ऊर्फ भारत सिंह ने भी भीड़ को संबोधित किया हैं। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद शुक्ल, दुष्यंत विक्रम सिंह, रामप्रकाश ऊर्फ लल्लू शुक्ल, राजू शुक्ला, मनोज कुमार उपाध्याय, सुमेर सोनी, अजय सिंह गौतम, आदित्य राना, चन्द्रपाल गौतम, रामप्रताप सिंह, गिरधारी चौधरी, भानुप्रताप मिश्र, पवन पिंटू वर्मा, विनय मलहोत्रा, यशपाल सिंह यादव, सुभाष चन्द चौधरी, विनय मल्होत्रा, सी पी चौधरी, राकेश पाण्डेय, राकेश सोनकर, इन्द्रेश मिश्र, भोला गुप्ता सहित सैंकड़ों लोगों की भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही


Comments