बस्ती में ग्राम प्रधान के मां के नाम से संचालित राशन का कोटा निरस्त, शिकायत पर हुई निरस्तीकरण की कार्यवाही, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह
सत्यवीर सिंह जिला पूर्ति अधिकारी बस्ती
बस्ती ।
जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने रामनगर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत नरखोरिया में स्थित श्रीमती रीता देवी के नाम से उचित दर राशन की दूकान के अनुबन्ध को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने आदेश निरस्तीकरण में कहा है कि कोटेदार श्रीमती रीता देवी ग्राम प्रधान जितेन्द्र कुमार की माता है और नियमानुसार यह आवंटन शासनादेश के विरूद्ध है। ग्राम नरखोरिया निवासी अनिल कुमार सिंह ने राशन कोटे को लेकर यह शिकायत किया । उन पर जो आरोप लगे थे जांच में सही पाया गया। पुष्टि होने पर निरस्तीकरण की कार्यवाही विभाग द्वारा की गई है

Comments