किठुरी, मुंडेरवा के कोटेदार सभाजीत का सरकारी राशन का कोटा निरस्त, पिछले माह में कार्डधारकों से ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर नहीं बांटा था गरिबों का राशन
जिला पूर्ति कार्यालय ने सरकारी राशन न बाटने वाले कोटेदार सभाजीत का सरकारी राशन की दुकान निरस्त,स्थलीय जांच में हुई शिकायत की पुष्टि , आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत दर्ज होगा मुकदमा
बस्ती , 13अक्टूबर 2023
जनपद बस्ती में नगर पंचायत-मुण्डेरवा के किठुरी के उचित दर विक्रेता सभाजीत द्वारा माह सितम्बर, 2023 में कार्डधारकों से ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर राशन वितरण न किये जाने की प्राप्त शिकायत के क्रम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बस्ती की अध्यक्षता में पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त टीम द्वारा विक्रेता के दुकान / गोदाम का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जांच में कार्डधारकों द्वारा दिये गये बयान के अनुसार विक्रेता द्वारा माह-सितम्बर, 2023 में अधिकांश कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण नही किये जाने तथा दुकान में विगत माहों के अवशेष स्टॉक उपलब्ध नही पाये जाने से यह सिद्ध हुआ कि विक्रेता द्वारा 51.53 कुन्टल गेहू, 76.97 कुन्टल चावल व 0.69 कुन्टल चीनी की कालाबाजारी कर लिया गया है। जिसके क्रम में विभागीय कार्यवाही के अन्तर्गत विक्रेता की दुकान का अनुबन्ध निलम्बित किया गया है तथा विधिक कार्यवाही के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदन आदेश दिनांक-11. 10-2023 के अनुपालन में श्री सभाजीत उचित दर विक्रेता किदुरी, नगर पंचायत-मुण्डेरवा, तहसील-सदर, जनपद बस्ती के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 377 के अन्तर्गत थाना-मुण्डेरवा, बस्ती में मुकदमा पंजीकृत कराये जाने की कार्यवाही करायी गयी है।


Comments