छावनी थाना क्षेत्र में सफेदपोशों के संरक्षण में चल रहा अवैध कच्ची शराब का कारोबार ,भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय को सौंपा ज्ञापन

 

छावनी थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब को बंद कराने  के लिए भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने  जिलाधिकारी बस्ती कार्यालय को सौंपा ज्ञापन



बस्ती। 

भारत मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राम औतार पासवान के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारियोें, सदस्यों और ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि छावनी थाना क्षेत्र के केनौना पुलिस चौकी क्षेत्र में धड़ल्ले के साथ कच्ची शराब का नाजायज कारोबार फल फूल रहा है। जहरीली शराब पीने से अनेक लोग बीमार पड़े और मौत तक हो चुकी है किन्तु न तो उनका पोस्टमार्टम हुआ न ही शासकीय अभिलेखों में उनकी मौत जहरीली शराब से होना दर्ज है।

भारत मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राम औतार पासवान ने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया है कि स्थानीय पुलिस और सफेदपोशों के संरक्षण में छावनी थाना क्षेत्र में अनेक स्थानों पर चल रहे नाजायज शराब के कारोबार को बंद कराया जाय वरना कई गरीब परिवार तबाह हो जायेगें और कोई बडी घटना सामने आ सकती है।

ज्ञापन सौंपने वालों में राम सुमेर यादव, दीपक कुमार, रघुवर, राकेश, अंगद निषाद, राजुमार, मनोज कुमार के साथ ही अनेक ग्रामीण शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग