थाना दिवस पर मंडलायुक्त बस्ती व पुलिस महानिरीक्षक नगर थाना पर पहुंच कर जनसुनवाई करके लोगों की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के लिए दिया निर्देश
राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी ।
बस्ती 14 अक्टूबर
थाना समाधान दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त अखिलेश सिंह मण्डल बस्ती एवं पुलिस महानिरीक्षक आर. के. भारद्वाज द्वारा थाना नगर पर पहुंच कर जन सुनवाई की गई।
थाना नगर पर आए हर एक फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनवाई कर निस्तारण के लिए अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश देते हुये कहा कि थाना समाधान दिवस पर आने वाले शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतें और गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखते हुए समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
आई जी ने कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीडितों को न्याय मिले। सभी अधिकारी प्रत्येक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करें ।
राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी ।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कलवारी आलोक प्रसाद, एसडीएम सदर विनोद पांडे व राजस्व विभाग के तथा पुलिस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
.jpg)
Comments