बस्ती जिले में तीन ब्लाकों में चार महीने से नही मिल रहा आंगनबाड़ी का बाल पोषाहार सामाग्री
जिले के तीन विकासखण्डों कप्तानगंज , बहादुरपुर , कुदरहा में चार महीने से आंगनबाड़ी केंद्रों के अर्न्तगत बच्चों , गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को बाल पोषाहार नही मिल रहा है ।
आपको बताते चलें कि बस्ती जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा तीन विकासखण्डों के अलावा ग्यारह विकासखण्डों में 0 वर्ष से 06 तक के बच्चों ,गर्भवती महिलाओं , धात्री महिलाओं को जून 2023 में दाल , रिफाइन तेल , दरिया आदि सामाग्री का वितरण किया गया था । प्रदेश सरकार के आदेशानुसार समय - समय बाल पोषाहार में गेहूं ,चावल , रिफाइन तेल , दाल , दरिया आदि सामाग्री का वितरण भी हुआ था । वर्तमान समय में बस्ती जिले में 14 विकासखण्ड है जिसमें से 11 विकासखंडों में ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं समूह की महिलाओं द्वारा बाल पोषाहार के अन्तर्गत सामाग्री का वितरण हो रहा है लेकिन 03 विकासखंडों में O4 महीने से बाल पोषाहार के अन्तर्गत कोई सामाग्री का वितरण न होना पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है आखिर क्यों ? 03 विकासखंडों में बाल पोषाहार के अन्तर्गत सामाग्री का वितरण नही हो रहा है जो एक जांच का विषय बना है । 04 महीने से 03 विकासखण्डो में बाल पोषाहार के अर्न्तगत कोई सामाग्री वितरण न होने पर जिम्मेदार अधिकारी / कर्मचारी मौन है । बड़ा सवाल यह है कि 04 महीने का बाकी बाल पोषाहार के अन्तर्गत सामाग्री की पूर्ति लाभार्थियों को मिल पायेगा या कागजों में वितरण होकर पूर्ण हो जायेगा । 04 महीने से गांवों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों / समूह की महिलाओं के द्वारा बाल पोषाहार के अन्तर्गत को कोई सामाग्री का वितरण न होने से लाभार्थी नाराज हैं ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास प्रेरणा लघु उद्योग निकट टोल प्लाजा बहादुरपुर को बाल पोषाहार के अन्तर्गत दरिया सप्लाई की जिम्मेदारी दी गयी है अभी तक मात्र एक माह अर्थात जून महीने में दरिया की सप्लाई दी गयी थी जुलाई , अगस्त , सितम्बर , अक्टूबर महीने तक दरिया की सप्लाई नही दिया गया है विकास प्रेरणा लघु उद्योग बहादुरपुर की लापरवाही से 03 विकासखंडों में बाल पोषाहार के अर्न्तगत सामाग्री का वितरण नही हो रहा है । इस सम्बंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी से फोन के माध्यम से मीडिया टीम ने संपर्क किया तो जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मीडिया के काल को रिसीव किया एवं मीडिया को उक्त प्रकरण में जानकारी देने के बजाय फोन काट दिया ।


Comments