पटेल जयंती के अवसर पर सरदार बल्लभ पटेल की प्रतिमा बस्ती जिले में स्थापित , कुआनो नदी अमहट घाट पर नवनिर्मित पार्क में भारत के लौह पुरुष की प्रतिमा का अनावरण , भाजपा विधायक अजय सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने किया उद्घाटन , स्थापना कार्यक्रम के आयोजक विवेक चौधरी ने कहा की सरदार बल्लभ की यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को रचनात्मक ऊर्जा देगा और उनमें एकता एवं अखंडता का सन्देश देता रहेगा,

 


 जनपद बस्ती में लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित 

बस्ती 31 अक्टूबर। 2023

लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयन्ती अवसर पर मंगलवार को उनकी प्रतिमा का अनावरण कुआनो तट के अमहट घाट पर स्थित नगर पालिका परिषद के पार्क में किया गया। भाजपा विधायक अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, आयोजक अपना दल एस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी आदि ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को आजाद कराने, कई बिखरी रियासतों को भारत से जोड़ने और गृह मंत्री के रूप में जो भूमिका निभायी देश उन्हें सदैव याद करेगा।

अपना दल एस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी ने बताया कि लम्बे समय से मण्डल मुख्यालय पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा न होने की कमी खल रही थी, लम्बे प्रयास और सहयोग से यह विशाल प्रतिमा नयी पीढी को रचनात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी। 




 यहां पर आने वाले लोग लौह पुरुष के जीवन संघर्ष और अदम्य इच्छा शक्ति से प्रेरणा लेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश शुक्ल, पं. सरोज मिश्र, राजेश पाल चौधरी, झिनकान चौधरी, ध्रुवचन्द्र चौधरी आदि ने पटेल जी के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य रूप से डा. एस. पी. पटेल, गीता वर्मा, विनोद भट्ट, इरफान अहमद, महेन्द्र चौधरी, महिपाल पटेल, अभय पटेल, नागेन्द्र कुमार, अमरेन्द्र कुमार, रामजीत, ज्ञानदास चौधरी, जितेन्द्र पटेल, सूरज चौधरी, राजकुमार चौधरी, बब्बन शर्मा, लवकुश चौधरी, अमित चौधरी, सोनू चौधरी, इन्द्रभान चौधरी, दिलीप चौधरी, लालचंद चौधरी, कन्हैया चौधरी, सुनील चौधरी, विकास चौधरी, अनिल चौधरी के साथ ही बडी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग