प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पी०एम०एफ०एम०ई०) जनपद में संचालित है इच्छुक अभ्यर्थी जल्द करें आवेदन, जिला उद्यान अधिकारी बस्ती
जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पी०एम०एफ०एम०ई०) जनपद में संचालित है। उक्त योजना के सम्बन्ध में जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जनपद के छोटे उद्यमियों को जो खाद्य प्रसंस्करण से सम्बन्धित उद्योग पहले से लगाये हुये है. उनके उच्चीकरण हेतु व नया उद्योग लगाने हेतु जैसे नमकीन उद्योग, बेकरी उद्योग, अचार, मुरब्बा इकाई, आटा चक्की, तेल मिल, दाल मिल, राईस मिल (ट्रैक्टर चालित), मसाला उद्योग, गुड़ उद्योग, मिठाई उद्योग, भुजिया, पेठा, डेयरी उद्योग लीची, आलू, टमाटर, साबुदाना, पापड, मोटे अनाज आधरित उत्पाद अर्थात खाने पीने से सम्बन्धित समस्त उद्योग के लिये सरकार द्वारा आधारभूत संरचना, प्लान्ट मशीनरी, आदि पर लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 दस लाख रूपये तक की क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी उपलब्ध कराने हेतु जनपद के सूक्ष्म व लघु उद्यमियों का चयन किया जाना है।
इसी के साथ-साथ ऐसे नये उद्योग स्थापित करने वाले व्यक्तिगत उद्यमी एफ०पी०ओ० स्वयं सहायता समूह के पात्र लाभार्थी है। ओ०डी०ओ०पी० उत्पाद काला नमक चावल से सम्बन्धित उद्योग लगाना चाहते है उन्हें भी सरकार की तरफ से आधारभूत संरचना, कार्यशील पूंजी, प्लान्ट मशीनरी, फर्नीचर आदि पर लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 दस लाख रूपये सब्सिडी है। उद्यमियों द्वारा लागत का 10 प्रतिशत धनराशि स्वयं वहन करना होगा, शेष 90 प्रतिशत बैंक ऋण के रूप में उद्यमियों द्वारा प्राप्त किया जायेगा जिस पर लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम दस लाख रूपये तक केडिट लिंकड कैपिटल सब्सिडी दी जायेगी
इच्छुक उद्यमियों को डी०पी०आर० बनवाने व अन्य तरह की हैंड होल्डिंग सहायता के लिये जनपद हेतु नामित रिर्सोस पर्सन- 9140120041 आदि से सम्पर्क कर सकते हैं। श्री अखिलेश चौधरी
उपरोक्त योजना में आनलाईन आवदेन हेतु पी०एम०एफ०एम०ई० पोर्टल https://mo.fpi.nic.in/gmfme / पर आवेदन करें, ऑफ लाईन आवेदन हेतु कार्यालय में सम्पर्क करे तथा उद्योग लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10.00 लाख रूपये तक क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी का लाभ उठाकर आत्म निर्भर बने।



Comments