मिशन शक्ति के अंतर्गत बनकटी में संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी की छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

 मिशन शक्ति के अंतर्गत बनकटी में संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी की छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक



 बस्ती - बनकटी ,14 अक्टूबर

 शनिवार को आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी विकास क्षेत्र बनकटी में शासन के मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बेसिक शिक्षा अधिकारी बस्ती अनूप कुमार के निर्देशन में खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति की रैली को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी प्रभारी डॉक्टर राजेश कुमार, ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी, चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला पीजी कॉलेज मथौली के प्रबंधक डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य, प्रबंध समिति अध्यक्ष रंजना देवी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इकबाल द्वारा हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया गया।

मिशन शक्ति की रैली घर-घर जाकर महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इकबाल ने नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन के बारे में विस्तार से बताया तथा शासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 108 एंबुलेंस सेवा 112 पुलिस सहायता 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जानकारी लोगों को दी । विद्यालय के लगातार अनुपस्थित बालक और बालिकाओं के अभिभावकों से बात कर उन्हें नियमित स्कूल भेजने के लिए आग्रह किया इस अवसर पर विद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता फ्लैश कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजई प्रतिभागियों को पुरुस्कृत भी किया गया।

इस अवसर पर अनुपम मिश्रा, हिमांशी, डॉ शशि, सत्येन्द्र, कमलेश्वर प्रसाद विनोद कुमार, विनय शंकर पान्डेय ऋषभ कुमार, बालेंद्र, सुनीता यादव, सुनीता चौधरी, विनय कुमार शर्मा, मीरा, मालती, अमरावती, आशा, प्रबंध समिति के सदस्य गण आदि कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग