आज माननीय मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती जनपद पहुंचकर बस्ती मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक किया , सीएम योगी ने अधिकारियों को भूमि विवादों एवं जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर जोर देने को कहा, चौराहों पर जल्द लगवाएं जाएं सीसीटीवी कैमरा

 



बस्ती (यूपी)- 4  अक्टूबर


उत्तर प्रदेश के मा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि विवादों एवं जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। मंडला युक्त सभागार में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक मे *भूमि विवादों एवं जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करें - सीएम योगी आदित्यनाथ*


बस्ती - प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि विवादों एवं जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। मंडलायुक्त सभागार में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक मे उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जनप्रतिनिधियों से नियमित संवाद रखें। तीनों जनपदों के जनप्रतिनिधियों को अटल आवासीय विद्यालय का भ्रमण कराने के लिए भी उन्होने निर्देश दिया है। उन्होने भू-माफियाओं, खनन एवं अन्य माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि किसी भी कमजोर, गरीब, उद्यमी, व्यवसाई की भूमि पर कोई कब्जा ना करने पायें। उन्होने कहा कि शहर के प्रमुख स्थानों, बाजारों में सड़क की ओर फेस करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाय, इससे अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेंगी। 

उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस को गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारी इसका निरीक्षण करें। उन्होने कहा कि तीनों जिलों से मेरी जनसुनवाई के दौरान मामले प्राप्त होते है, पैमाईश एवं नामांतरण मामलों को गम्भीरता से लेते हुए 48 घण्टे के भीतर निस्तारित करें। मण्डल, जिला, तहसील स्तर पर ऐसे मामलों की समीक्षा की व्यवस्था बनाई जाय। अन्य विभागों के मामलों के निस्तारण की स्थिति की नियमित समीक्षा की जाय, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद में कोई घटना होने पर संबंधित जनपद एवं तहसील की जिम्मेदारी तय की जायेंगी। 

उन्होने कहा कि महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबधित मिशन शक्ति के अन्तर्गत अभियान 14 अक्टूबर से शुरू किया जायेगा। अधिकारी धर्मान्तरण, गो तस्करी, लव जिहाद के मामलों को गम्भीरता से लें। नेपाल से जुडी सीमा पर विशेष निगरानी रखें। सभी साईबर थाना एवं साईबर हेल्पडेस्क सक्रिय रखें। नगरपालिकाओं व नगर पंचायतों को सेफ सिटी के रूप में तैयार करें।  

       उन्होने मण्डल के तीनों जिलों के अधिकारियों से संचारी रोग-डेंगू, चिकुनगुनिया, कालाजार, मलेरिया, फाइलेरिया आदि रोगों के बारे में जानकारी लिया। उन्होने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपचार की मुकम्मल सुविधा उपलब्ध कराएं। इस माह संचालित अभियान के दौरान विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करें। विद्यालयों में प्रार्थना के समय रोगों से बचाव की जानकारी दें। उन्होने जनपदों में डाक्टरों एवं दवाओं की उपलब्धता की भी जानकारी लिया।  

       उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन करें। प्रथम किश्त जारी होने के बाद समय से गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराए तथा सुनिश्चित करे कि दूसरी किश्त भी समय से जारी हो जाय। जिन पात्र व्यक्तियों के पास भूमि नही है, उन्हें भूमि का पट्टा आवंटित करे। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत निधि के उपयोग के बारे में निर्धारित कार्ययोजना लागू करें। उन्होने कहा कि गरीबों के लिए तमाम योजनाएं संचालित है, उनका चयन करके गरीब एवं पात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन दिलाना सुनिश्चित करें। सामूहिक विवाह योजना में 51000 रूपये दिया जाता है। कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित ना रहे, इसके लिए ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव की जिम्मेदारी तय करे।

      उन्होने कहा कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए अधिकारी, जनप्रतिनिधि जिम्मेदारी महसूस करें। सभी के प्रयास से यह कार्य सम्पन्न किया जा सकता है। लंपी स्किन डिजिज से प्रभावित पशुओं के उपचार की समुचित व्यवस्था करें, सुरक्षित पशुओं को इसका टीका लगवाएं। जल जीवन मिशन के संबंध में उन्होने निर्देश दिया कि प्रयोग किए जा रहे पाइप के नियमित जॉच कर गुणवत्ता सुनिश्चित करे। प्रत्येक परियोजना के लिए एक नोडल भी नामित करें। 

   


 

  उन्होने सड़कों से संबंधित सभी विभागों को निर्देशित किया कि दिवाली के पहले सभी सड़को  को गड्ढा मुक्त कराए, इसके लिए पर्याप्त धन दिया गया है। उन्होने कहा कि विद्युत की पर्याप्त उपलब्धता कराई जा रही है, लोकल फाल्ट के नाम पर इसकी आपूर्ति बाधित ना हो, लोकल फाल्ट करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों को तेजी से कार्यवाही करते हुए शासन को उपलब्ध कराये। इस दौरान बस्ती में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, एमएलसी सुभाष यदुवंश, सिद्धार्थनगर से एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, संत कबीर नगर से सांसद प्रवीन निषाद, विधायक अंकुर राज तिवारी, गणेश चौहान तथा अनिल त्रिपाठी ने विकास संबंधी सुझाव दिए। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर पवन अग्रवाल तथा संत कबीर नगर के महेन्द्र सिंह तंवर तथा बस्ती के सीएमओ डा. रमाशंकर दुबे ने संचारी रोग नियंत्रण संबंधी जानकारी दिया। 

       मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, गोवंश संरक्षण, पशु टीकाकरण, कन्या विवाह योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान  तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा तीनों जिलों में संचालित रू 10  से अधिक लागत की 5-5 बडी परियोजनाओं की स्थिति के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दिया। आईजी आर.के. भारद्वाज ने अपराध एवं कानून व्यवस्था संबंधी जानकारी प्रस्तुत किया। उन्होने बताया कि हत्या के मामलों में 16 प्रतिशत, लूट के अपराध में 8 प्रतिशत, बलात्कार के मामलों में 6 प्रतिशत की परिक्षेत्र में कमी आई है। उन्होने बताया कि नेपाल सीमा के 433 गांव में सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। आपरेशन क्लीन के तहत थानों में 1317 वाहन का निस्तारण किया गया है। आपरेशन फर्जी पासपोर्ट में 101 फर्जी पासपोर्ट पकड कर दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। सभी 1653 पोस्टमार्ट रिपोर्ट का निस्तारण किया गया है। 116 में 112 गैंगस्टर के अपराध में पूरक गैंग चार्ट तैयार कर कार्यवाही की गई है। 

      बैठक में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग/जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान, एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पाण्डेय, जेडीसी पदमकान्त शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा एवं विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

      बैठक के उपरान्त मा. मुख्यमंत्री महर्षि वशिष्ठ चिकित्सा महाविद्यालय ओपेक कैली अस्पताल पहुंच कर इमरजेंसी वार्ड, एलो जोन तथा रेड जोन का औचक निरीक्षण किया। उन्होने वहां पर भर्ती मरीजों से वार्ता किया तथा उपचार एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों द्वारा बताया गया कि उपचार एवं सुविधा बेहतर ढंग से मिल रहा है। उन्होने मेडिकल कालेज में बैच तथा संचालित कोर्स के बारे में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। 

       निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री राकेश सचान, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, आईजी आर.के. भारद्वाज, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, प्रधानाचार्य डा. मनोज कुमार, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. नीरज पाण्डेय, सीएमएस डा. ए.एन. प्रसाद, एचओडी डा. अनिल यादव सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें। अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जनप्रतिनिधियों से नियमित संवाद रखें। तीनों जनपदों के जनप्रतिनिधियों को अटल आवासीय विद्यालय का भ्रमण कराने के लिए भी उन्होने निर्देश दिया है। उन्होने भू-माफियाओं, खनन एवं अन्य माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि किसी भी कमजोर, गरीब, उद्यमी, व्यवसाई की भूमि पर कोई कब्जा ना करने पाये। उन्होने कहा कि शहर के प्रमुख स्थानों, बाजारों में सड़क की ओर फेस करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाय, इससे अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेंगी। 

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस को गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारी इसका निरीक्षण करें। उन्होने कहा कि तीनों जिलों से मेरी जन सुनवाई के दौरान मामले प्राप्त होते है, पैमाईश एवं नामांतरण के मामलों को गम्भीरता से लेते हुए 48 घण्टे के भीतर निस्तारित करें। मण्डल, जिला, तहसील स्तर पर ऐसे मामलों की समीक्षा की व्यवस्था बनाई जाय। अन्य विभागों के मामलों के निस्तारण की स्थिति की नियमित समीक्षा की जाय, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद में कोई घटना होने पर संबंधित जनपद एवं तहसील की जिम्मेदारी तय की जायेंगी। 

उन्होने कहा कि महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबधित मिशन शक्ति के अन्तर्गत अभियान 14 अक्टूबर से शुरू किया जायेगा। अधिकारी धर्मान्तरण, गो तस्करी, लव जिहाद के मामलों को गम्भीरता से लें। नेपाल से जुड़ी सीमा पर विशेष निगरानी रखें। सभी साईबर थाना एवं साईबर हेल्प डेस्क सक्रिय रखें। नगरपालिकाओं व नगर पंचायतों को सेफ सीटी के रूप में तैयार करें।  

       उन्होने मण्डल के तीनों जिलों के अधिकारियों से संचारी रोग-डेंगू, चिकुनगुनिया, कालाजार, मलेरिया, फाइलेरिया आदि रोंगो के बारे में जानकारी लिया। उन्होने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपचार की मुकम्मल सुविधा उपलब्ध कराये। इस माह संचालित अभियान के दौरान विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करें। विद्यालयों में प्रार्थना के समय रोगों से बचाव की जानकारी दें। उन्होने जनपदों में डाक्टरों एवं दवाओं की उपलब्धता की भी जानकारी लिया।  

       उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन करें। प्रथम किश्त जारी होने के बाद समय से गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराए तथा सुनिश्चित करे कि दूसरी किश्त भी समय से जारी हो जाय। जिन पात्र व्यक्तियों के पास भूमि नही है, उन्हें भूमि का पट्टा आवंटित करे। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत निधि के उपयोग के बारे में निर्धारित कार्ययोजना लागू करें। उन्होने कहा कि गरीबों के लिए तमाम योजनायें संचालित है, उनका चयन करके गरीब एवं पात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन दिलाना सुनिश्चित करें। सामूहिक विवाह योजना में 51000 रूपये दिया जाता है। कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित ना रहे, इसके लिए ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव की जिम्मेदारी तय करे।

      उन्होने कहा कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए अधिकारी, जनप्रतिनिधि जिम्मेदारी महसूस करें। सभी के प्रयास से यह कार्य सम्पन्न किया जा सकता है। लंपी स्किन डिजिज से प्रभावित पशुओं के उपचार की समुचित व्यवस्था करें, सुरक्षित पशुओं को इसका टीका लगवाएं। जल जीवन मिशन के संबंध में उन्होने निर्देश दिया कि प्रयोग किए जा रहे पाइप के नियमित जॉच कर गुणवत्ता सुनिश्चित करे। प्रत्येक परियोजना के लिए एक नोडल भी नामित करें। 

      उन्होने सड़को से संबंधित सभी विभागों को निर्देशित किया कि दिवाली के पहले सभी सड़के गड्ढा मुक्त करावे, इसके लिए पर्याप्त धन दिया गया है। उन्होने कहा कि विद्युत की पर्याप्त उपलब्धता कराई जा रही है, लोकल फाल्ट के नाम पर इसकी आपूर्ति बाधित ना हो, लोकल फाल्ट करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों को तेजी से कार्यवाही करते हुए शासन को उपलब्ध कराये। इस दौरान बस्ती में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, एमएलसी सुभाष यदुवंश, सिद्धार्थनगर से एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, संत कबीर नगर से सांसद प्रवीन निषाद, विधायक अंकुर राज तिवारी, गणेश चौहान तथा अनिल त्रिपाठी ने विकास संबंधी सुझाव दिया। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर पवन अग्रवाल तथा संत कबीर नगर महेन्द्र सिंह तंवर तथा बस्ती के सीएमओ डा. रमाशंकर दुबे ने संचारी रोग नियंत्रण संबंधी जानकारी दिया। 

       मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, गोवंश संरक्षण, पशु टीकाकरण, कन्या विवाह योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा तीनों जिलों में संचालित र 10 करोड रुपए से अधिक लागत की 5-5 बड़ी परियोजनाओं की स्थिति के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दिया। आईजी आर.के. भारद्वाज ने अपराध एंव कानून व्यवस्था संबंधी जानकारी प्रस्तुत किया। उन्होने बताया कि हत्या के मामलों में 16 प्रतिशत, लूट के अपराध में 8 प्रतिशत, बलात्कार के मामलों में 6 प्रतिशत की परिक्षेत्र में कमी आई है। उन्होने बताया कि नेपाल सीमा के 433 गांव में सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। आपरेशन क्लीन के तहत थानों में 1317 वाहन का निस्तारण किया गया है। आपरेशन फर्जी पासपोर्ट में 101 फर्जी पासपोर्ट पकड़ कर दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। सभी 1653 पोस्टमार्ट रिपोर्ट्स का निस्तारण किया गया है। 116 में 112 गैंगस्टर एक्ट के अपराध में पूरक गैंग चार्ट तैयार कर कार्यवाही की गई। 

      बैठक में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग/जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान, एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पाण्डेय, जेडीसी पदमकांत शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंदराय, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा एवं विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

      बैठक के उपरान्त मा. मुख्यमंत्री महर्षि वशिष्ठ चिकित्सा महाविद्यालय ओपेक कैली अस्पताल पहुंच कर इमरजेंसी वार्ड, एलो जोन तथा रेड जोन का औचक निरीक्षण किया। उन्होने वहां पर भर्ती मरीजों से वार्ता किया तथा उपचार एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों द्वारा बताया गया कि उपचार एवं सुविधा बेहतर ढंग से मिल रहा है। उन्होने मेडिकल कालेज में बैच तथा संचालित कोर्स के बारे में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। 

       निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री राकेश सचान, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी,  हरैया विधायक अजय सिंह, मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, आईजी आर.के. भारद्वाज, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, प्रधानाचार्य डा. मनोज कुमार, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. नीरज पाण्डेय, सीएमएस डा. ए.एन. प्रसाद, एचओडी डा. अनिल यादव सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग