पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपियों को सोनहा पुलिस अब तक नहीं कर पाई गिरफ्तार , पीड़ित पत्रकार ने प्रमुख सचिव लखनऊ को लिखा पत्र
मान्यता प्राप्त पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपियों को सोनहा पुलिस अब तक नहीं कर पाई गिरफ्तार
बस्ती-
एक सप्ताह पूर्व दिन राजस्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकार पी सी चौधरी ( फूलचन्द्र चौधरी ) पर हुए जानलेवा हमला एवं लूट की घटना के बाद मुकदमा दर्ज होने के बाद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नही हुई है जिससे पुलिस के ऊपर भी सवालिया निशान खड़ा हो रहा है एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी आदतन अपराधी है। जिस पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है। इसके बावजूद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में लापरवाही पूर्ण रवैया अपना रही है।
आखिर पुलिस गिरफ्तारी करने में इतना देर क्यों कर रही है जिसकी वजह से पीड़ित पत्रकार को आगे और भी बड़ी घटना का डर सता रहा है । जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के रेंगी गांव निवासी पत्रकार पीसी चौधरी के हमले के मामले में सोनहा पुलिस ने विवेक उपाध्याय पुत्र राम सागर उपाध्याय , नीरज उपाध्याय पुत्र हरि प्रसाद उपाध्याय , अंशुमान उपाध्याय पुत्र चिन्तामणि उपाध्याय अभियुक्तों के खिलाफ धारा - 392 ,323 504 ,427 के तहत मुकदमा दर्ज किया है ,लेकिन घटना के एक सप्ताह बाद भी तीनों आरोपी खुलेआम घूम रहे रहे हैं । गिरफ्तारी न करने से आरोपियों पर अब पुलिस का संरक्षण देने व मामले को लीपा पोती करने का भी आरोप लग रहा हैं । अपनी जान माल की रक्षा व आरोपियों जल्द गिरफ्तारी लिए पीड़िता पत्रकार ने मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
आपको बताते दे कि सोनहा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम रेंगी निवासी फूलचंद चौधरी (पत्रकार)अपने घर से सोनहा जा रहे थे रास्ते में मुड़वरा में पहले से तैयारी कर बैठे विवेक उपाध्याय एवं उसके साथियों को पता था कि इसी टाइम हर दिन फूलचंद चौधरी इस रास्ते से निकलते हैं सुबह जैसे ही फूलचंद मुड़वरा पहुंचे उसी वक्त विवेक उपाध्याय नामक युवक अपने साथियों के साथ पुराने मामले को लेकर बहस करने लगा जैसे ही बात शुरू हुई उसके बाद विवेक उपाध्याय और उसके दो साथी फावड़ा ,कुल्हाड़ी एवं अन्य हथियारों को लेकर हमला कर दिए । जब तक पत्रकार कुछ समझ पाता तब तक उन्होंने 4 वार कर दिया जिसमें से 3 वार पत्रकार के बुलेट गाड़ी पर लगा एवं एक वार पत्रकार के कंधे पर लगा । जब पत्रकार फूलचंद को लगा कि वह लोग जान से मारने के लिए प्रहार कर रहे हैं तब वह गाड़ी स्टार्ट कर भागने लगे लेकिन आरोपियों ने दौड़ा कर मारते पीटते हुए जेब में रखा 11 हजार रुपया भी निकाल लिया था । शोर गुल सुनकर क्षेत्र के कुछ लोग एकत्रित हुए जिन्होंने मामले को शान्त कराया था । घटना की शिकायत फूलचंद चौधरी ने सोनहा थाने में किया था जहां प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने घटना की जांच कराई मामले को सत्य पाने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो पाई है । इस सम्बंध में थाना प्रभारी सोनहा ने मीडिया टीम से कहा कि इस मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई में जुटी है ।


Comments