रूधौली में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर स्कूली छात्रा की मौत, करमहिया गांव में छाया मातम,

 

 ट्रेक्टर ट्राली के नीचे दुर्घटना ग्रस्त छात्रा की मौके पर हुई मौत
 

बस्ती  (यूपी) 5 अक्टूबर


बस्ती जिले में रुधौली थाना क्षेत्र के करमहिया खम्भा मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से स्कूल जा रही छात्रा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l

मिली जानकारी के अनुसार करमहिया  गांव की छात्रा सोनिया 12 वर्ष पुत्री महेश यादव प्रतिदिन की तरह साईकिल से पढनें के लिए जूनियर हाईस्कूल रुधौली विद्यालय जा रही थी कि  रास्ते में वह अनदेउरी गांव के समीप पहुंची थी कि सिमेंटेड ईट लादकर आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई।   घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।छात्रा की मौत से स्कूल और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है


मृतका सोनिया चार भाई बहनों में माता  पिता की सबसे छोटी सन्तान थी मृतक की बड़ी बहन रेखा की शादी हो चुकी है जबकि बहन सुरेखा और भाई सोनू की शादी नहीं हुई है। परिजनों व मां बाप मौत को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया और रो-रो कर बुरा हाल है। रुधौली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर व पंचनामा कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर पीड़ित परिजन के तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग