डा.गोपालजी मेमोरियल पॉलीक्लीनिक बस्ती ने कुसौरा बाजार में किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 


बस्ती, 08 अक्टूबर। डा. गोपालजी मेमोरियल पॉलीक्लीनिक की ओर से कुसौरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। मरीजों ने थॉयरायड, सुगर, एलएफटी, 

के एफ टी, यूरिन, लिपिड प्रोफाइल, मलेरिया, सीआरपी, यूरिक एसिड आदि की जांच करवाया। उन्हे निःशुल्क परामर्श दिया गया और दवायें भी वितरित की गईं। एमडी फिजिशियन डा. एम जेड अंसारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एसएस अंसारी तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. एस मिश्रा ने अपनी सेवायें दिया। डा.एम जेड अंसारी ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग, अस्थमा और वायरल फीवर से पीड़ित ज्यादा  संख्या में मरीज आये। उनको उचित इलाज की जरूरत है।

स्वास्थ्य कैंप में पहुंचे लोग

शिविर को सफल बनाने में रंजीत श्रीवास्तव, रणविजय सिंह, डा. पूनम श्रीवास्तव, प्रेम चौधरी, रवि, जितेन्द्र चौधरी, मुबारक, कमल, रऊफ आदि का सहयोग सराहनीय रहा !

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग