कप्तानगंज के मुड़ियारी ग्राम में अज्ञात कारणों से लगी आग से 08 घर जलकर राख,
ग्राम मुड़ियार में अज्ञात कारणों से लगी आग 08 घर जलकर राख
बस्ती कप्तानगंज 02नवंबर 2023
बस्ती जिले के विकासखण्ड कप्तानगंज के अर्न्तगत ग्राम पंचायत वरहटा के राजस्व गांव मुड़ियारी में अज्ञात कारणों से आग लग गई । अज्ञात कारणों के आग लगने से 08 घर का सारा सामान जल कर राख हो गया । 08 घरो के आग लगने की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग लगने की सूचना पर मुड़ियारी राजस्व गांव में अफरा तफरी मच गई । आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची । फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया ।
फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीणों की कड़ी मेहनत करने के बाद भी 08 घर जल कर राख हो गया ।
बाद में आग लगने की सूचना पर थाना प्रभारी कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय एवं हल्का लेखपाल मौके पहुंचे । हल्का लेखपाल द्वारा मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार के नुकसान का आकलन किया और सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिया । झिनकान पुत्र बरखू , किन्नी पुत्र बरखू , श्यामू पुत्र बरखू , पल्टू पुत्र बरखू , रामू पुत्र बरखू , महेन्द्र पुत्र किन्नी , अनिरुद्ध पुत्र श्यामू , अरुन पुत्र श्यामू आदि के घर में अज्ञात कारणों से आग लगने से राशन , कपड़ा , वर्तन समेत घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया । प्रधान प्रतिनिधि तुलसी राम चौधरी ने पीड़ित परिवार को अपने स्तर से हर संभव मदद करने का भरोसा दिला । पीड़ित परिवार के घरो में आग लगने से सारा सामान जल कर राख होने पर पीड़ित परिवार वालों का रो - रो कर बुरा हाल है ।




Comments