दीपावली के पहले पुलिस अधीक्षक बस्ती ने लोगों के खोए 112 मोबाइलों को बरामद कर मोबाईल धारकों को लौटाया , कहा हैप्पी दीपावली
सर्विलांस सेल बस्ती द्वारा अलग-अलग कम्पनियों के गुमशुदा 112 मोबाइलों को किया बरामद कर श्रीमान एसपी के हाथों लौटाया गया
बस्ती पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा गुमशुदा मोबाइलों को बरामद करने हेतु प्रभारी सर्विलांस सेल को निर्देशित किया गया था । प्रभारी सर्विलांस सेल शशिकान्त
मय टीम यथा हे0का0 जनार्दन प्रजापति,हे0का0 सतेन्द्र सिंह,
महिला कांस्टेबल प्रतिभा यादव हेड कांस्टेबल मो0 हिन्दे आजाद, का0 सन्तोष कुमार यादव, का0 दीपक कुमार, का0 विक्रम सिंह, का0 विजय प्रताप यादव,
म0का0 प्रतिभा यादव सर्विलांस सेल के अथक प्रयास से विभिन्न कम्पनियों के गुमशुदा 112 मोबाइलों,जिनकी अनुमानित कीमत लगभग चौदह लाख पांच हजार पांच सौ रूपये को बरामद किया । पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मोबाइल स्वामियों को मोबाइल सुपुर्द किया गया ।

Comments