30 वर्षीय भाँजे की हुई हार्ट अटैक से मौत, शव को देखने गए 50 वर्षीय मामा का भी हो गया मौके पर हार्ट अटैक , एक साथ दो दो मौतों ने जकझोर दिया रिश्तेदारों का हृदय

 


कुदरहा, बस्ती 

 नगर पंचायत गायघाट में मंगलवार को 30 वर्षीय युवक की अचानक हार्ट अटैक से मौत की सूचना पर दुख में शामिल होने आए मामा की भी देखते ही देखते मौत हो गई। जिससे पूरे क्षेत्र के लोगो की आंखे नम हो गई।


    नगर पंचायत गायघाट निवासी सुरेंद्र पुत्र गुलाब चन्द अग्रहरी 3 भाईयो में दूसरे नंबर पर था। जो ठेले पर चाट की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। सुरेंद्र की लगभग एक साल पहले शादी हुई थी। अचानक हार्ट अटैक से मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। मौत की सूचना पर आए दुबौलिया थानाक्षेत्र के पारा निवासी कन्हैया लाल 50 वर्ष मामा का सुरेंद्र की शव को देखने के बाद अचानक तबियत खराब हो गया और उनकी भी हार्ट अटैक से मौके पर ही मौत हो गई। जिससे परिजनों हाहाकार मच गया। कन्हैया लाल सैनिया चौराहे पर खोमचे की दुकान लगाकर परिवार का भार पोषण करता था। कन्हैया लाल एकमात्र पुत्री और पत्नी को छोड़ गए। अचानक हुई मौत से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हैं



Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग