बस्ती में सांसद निधि से निर्माणधीन मिनी स्टेडियम के छत गिरने से मज़दूर के मौत के मामले में , अपना दल एस ने जिलाधिकारी बस्ती कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, मज़दूर को 50 लाख मुआवजे की मांग



मजदूर के मौत मामले में  मुआवजे की मांगःअपना दल एस ने जिलाधिकारी बस्ती कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

शुक्रवार को अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव रामनयन पटेल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओें ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि भानपुर तहसील क्षेत्र के बनटिकरा गांव में बनाये जा रहे स्टेडियम की छत गिरने से हुई एक मजदूर की मौत मामले में परिजनों को 50 लाख का मुआवजा, सरकारी नौकरी देने के साथ ही कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को कार्य में लापरवाही के लिये काली सूची में डाला जाय।


 जिलाधिकारी कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर  अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव रामनयन पटेल ने कहा कि बनटिकरा गांव में बनाये जा रहे स्टेडियम में मानकों की घोर उपेक्षा की जा रही है। स्टेडियम की छत गिरने से सोनहा थाना क्षेत्र के बनटिकरा निवासी रामलौट श्रमिक की मौत हो गई किन्तु यूपी सिडको द्वारा उसके परिवार को अभी तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया। मांग किया कि श्रमिक के परिजनों को तत्काल प्रभाव से 50 लाख का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाय।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अपना दल एस अल्पसंख्यक मंच जिलाध्यक्ष निसार अहमद, शिव कुमार चौधरी, रमेश चन्द्र गिरी, राना चौधरी, अरूण चौधरी, शिवेन्द्र चौधरी, चौधरी बृजेश पटेल , विनय चौधरी, चन्द्र मोहन लाल श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता आदि शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग