नेपाल में भूकंप से मृतकों का आंकड़ा 70 से बढ़कर 250 हुआ,अभी और मौत होने की पुष्टि बाकी,मलबे में दबे और लोगों एवं लाशों को खोजा जा रहा
- Get link
- X
- Other Apps
नेपाल में आए इस विनाश का का केंद्र जाजरकोट के रमी डांडा में था इसलिए इस इलाके में ही सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जिस समय भूकंप आया उस वक्त ज्यादातर लोग सोएं हुए थे इसलिए जान माल की ज्यादा क्षति हुई है। बताया जा रहा है कि भूकंप के कारण ज्यादातर लोगों की मौत रुकुम पश्चिम और जाजरकोट में हुई है. मृतकों की जानकारी रुकुम पश्चिम के डीएसपी नामराज भट्टराई और जाजरकोट के डीएसपी संतोष रोक्का ने दी है।नेपाल में तबाही मचाने वाले भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में देखा गया. बिहार के पटना और मध्य प्रदेश के भोपाल तक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।नेपाल की धरती एक बार फिर भूकंप की तबाही से दहल गई है. शुक्रवार देर रात आए भूकंप के चलते नेपाल में अब तक 250 लोगों की मौत हो चुकी है. दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।
- Get link
- X
- Other Apps

Comments