सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय (75) का मुंबई के निजी अस्पताल में मंगलवार रात 10:30 बजे निधन हो गया
17:55
सहारा समूह के संस्थापक ने मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस, आज लखनऊ लाई जाएगी पार्थिव देह
फोटो सहारा श्री सुब्रत राय
मुंबई। सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय (75) का मुंबई के निजी अस्पताल में मंगलवार रात 10:30 बजे निधन हो गया। रॉय लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा। वहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।
सहारा समूह ने एक बयान में कहा कि दूरद्रष्टा व प्रेरक व्यक्तित्व के धनी मैनेजिंग वर्कर और अध्यक्ष सुब्रत रॉय का निधन हृदयाघात के कारण हुआ। रॉय कैंसर से जूझ रहे थे, जो शरीर में फैल गया था। उन्हें रक्तचाप और मधुमेह की भी समस्या थी। 12 नवंबर को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फोर्ब्स के अनुसार, रॉय देश में व्यक्तिगत संपत्ति के लिहाज से सबसे धनवान शख्सियतों में शामिल थे। कारोबारी दिग्गज रॉय की कुल संपत्ति करीब तीन अरब डॉलर थी।
■ सुव्रत का जन्म 10 जून, 1948 को बिहार के अररिया जिले में हुआ था।
■ उन्होंने 1978 में गोरखपुर में सहारा इंडिया की स्थापना की थी।
■2004 में टाइम पत्रिका ने सहारा इंडिया को रेलवे के बाद सबसे बड़ा नियोक्ता बताया था।

Comments