दीपावाली का दीया रखने गई थी युवती, मुस्लिम युवक ने की छेड़खानी: भाई ने विरोध किया तो पीड़िता के गाल पर काट लिया, धमकी देकर हो गए फरार

 बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दीया रखने गई युवती से पहले तो मुस्लिम युवक ने छेड़खानी की, जब भाई ने इसका विरोध किया तो उसने पीड़िता के गाल पर काट लिया। जिसके चलते वह जख्मी हो गई। पीड़ित घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। इसके बाद परिजनों के साथ युवती ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।



पीड़िता के भाई ने बताया कि उनकी 18 साल की बहन दीया रखने के लिए घर से बाहर गई थी। रास्ते में मुस्लिम युवक अली हुसैन पुत्र आफताब अली ने उनकी बहन से छेड़खानी की, जब उसने उसका विरोध किया तो युवक ने उसके गाल पर काट लिया। जिसके चलते वह जख्मी हो गई। कहा कि बहन जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिसके बाद युवक मौके से फरार हो गया।


विश्व हिंदू महासंघ ने की कठोर कार्रवाई की मांग


इस प्रकरण को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि यह गंभीर विषय है। ऐसे अपराधी पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषी युवक को जल्द गिरफ्तार करके

कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो विश्व हिंदू महासंघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। अखिलेश ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के राज में इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरा विश्व हिंदू परिवार पीड़िता के परिवार के साथ है।


प्रकरण को लेकर एसओ दुबौलिया नारायण लाल श्रीवास्तव से जब बात की गई, तो उन्होंने कहा कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग