सुब्रत राय के अन्तिम संस्कार में दोनों बेटे शामिल नहीं हुऐ , निवेशकों के हजारों करोड़ों रूपए लेकर विदेश में बस गए हैं लंदन से आए पोते हिमांक रॉय ने उन्हें मुखाग्नि दी

एक वक्त था जब  सुब्रत रॉय ने दोनों बेटों की शादी में देश विदेश के VVIP इक्ट्ठे किए। बड़े से बड़े नेता, बिजनेसमैन, हीरो, हीरोइन, स्पोर्ट्स पर्सन और समाज के खास व बड़ी शख्सियतों ने शिरकत किया। 2004 में जब दोनों बेटों की शादी एक ही दिन हुई तो 500 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च (ज़ाया) किए गए। अमिताभ सलमान से लेकर सुष्मिता ऐश्वर्या ने गेट पर खड़े रह कर सबका स्वागत किया। क्रिकेटर्स, जानी मानी हस्तियां खाना खिलाते नजर आईं। बाकी सजावट तो छोड़िए, एक करोड़ रुपए की डिजायनर मोमबत्ती जलाई गई जो डिंपल कपाड़िया की कंपनी पर एहसान जताने के तहत खरीदी गई थी। 


वक्त बदला, हालात बदले... और बाप जब कानूनी घेरे और जेल के चक्कर में फंसे तो दोनों बेटा हजारों करोड़ रुपए लेकर विदेश जा बसे। 


क़रीब दो दिन इंतज़ार के बावजूद दोनों बेटे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए। बेटों ने बड़े ही बेशर्मी और ढिठाई से आने में असमर्थता जता दी। शायद डर हो कि केस मुकदमे की गाज बेटों पर न गिर जाए। अगर गाज गिरनी होगी तो विदेश से भी उठा लिए जाएंगे। 


ऐसे मौके के लिए किसी शायर ने लिखा है....


मेरी नमाज़-ए-जनाज़ा पढ़ी है ग़ैरों ने

मरे थे जिन के लिए वो रहे वज़ू करते

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग