जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बस्ती के अध्यक्षता में तहसील रूधौली सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, छोटी बड़ी सभी समस्याओं को सुना जाय जिलाधिकारी अंद्रा वामसी का निर्देश


डीएम व एसपी. बस्ती के उपस्थित में तहसील रूधौली सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन 


बस्ती - जिलाधिकारी अंद्रा वामसी व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी की अध्यक्षता में तहसील रूधौली सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हर फरियादियों की छोटी बड़ी समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाए और प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ फरियादियों को संतुष्टि भी मिलनी चाहिए। 

        उन्होंने उपजिलाधिकारी तथा थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भूमि सम्बन्धित मामले है, उसमें राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है कि जमीन सम्बन्धित विवादों को तत्काल निस्तारित कराएं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। 

       उप जिलाधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 36 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 11 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग के 12, पुलिस के 04, विकास के 07, विद्युत के 03, पूर्ति के 03, स्वास्थ्य व कृषि के 02-02 तथा अन्य विभाग के 03 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए।

      सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डा. रमाशंकर दुबे, परियोजना निदेशक राजेश कुमार झा, जिला विकास अधिकारी संजय शर्मा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. अमर सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस प्रीती खरवार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार, जिला उद्यान अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।








Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग