जिले में गाजा ,अफीम माफियाओं की खैर नहीं, जिलाधिकारी बस्ती की अध्यक्षता में नारको -आर्डिनेशन सेन्टर की बैठक संपन्न
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मादक पदार्थों के बिक्री के खिलाफ नारको -आर्डिनेशन सेन्टर की बैठक संपन्न
बस्ती - जिलाधिकारी अंद्रा वामसी की अध्यक्षता में नारको-आर्डिनेशन सेन्टर की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी, जिसमें मादक पदार्थो की तस्करी, जिले में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र, ड्रग्स जॉच उपकरण सहित अन्य बिन्दुओं पर गहन समीक्षा किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निरन्तर सतर्कता बरतने तथा अफीम व गॉजा माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है। उन्होने कहा कि इनके बड़े सप्लायरों के बारे में भी जानकारी ली जाय तथा ड्रग्स का प्रयोग करने वालो को सुधार के लिए पुनर्वास केन्द्र भिजवायें।
बैठक का संचालन जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी ने किया। इसमें अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र, मुख्य चिकित्साधिकारी रमाशंकर दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी, उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र, शत्रुघन पाठक, आशुतोष तिवारी सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Comments