जिलाधिकारी बस्ती ने भारत संकल्प यात्रा वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना



बस्ती 22 नवम्बर 23.

केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को राजीव शर्मा (आई.एफ.एस.) नोडल अधिकारी, भारत सरकार तथा जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

 उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों,कर्मचारियों एवं उपस्थित जन समूह को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शपथ दिलाया ।

 यह वैन रोस्टर के अनुसार भारत सरकार तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्र प्राप्त किये जायेंगे तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। यह अभियान 26 जनवरी 2024 तक संचालित होगा। 

 भारत सरकार के नोडल अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण योजना, हर घर नल, अटल पेंशन सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो, इसे सभी देश विकसित राष्ट्र बोलें, इस जन आन्दोलन की शुरुआत हो गयी है। 

 जिलाधिकारी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक तहसील, नगर पंचायत, विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायतों में जीप.पी.एस. युक्त एलईडी वैन प्रचार वाहन के माध्यम से प्रचार प्रसार कराते हुये विभागीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही प्रत्येक पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के साथ लाभ दिया जाये।

 इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी संजय शर्मा, परियोजना निदेशक राजेश कुमार झा, उप निदेशक कृषि अशोक गौतम, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, डी.पी.ओ. सावित्री देवी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, रेखा गुप्ता, अर्थ एवं संख्याधिकारी ईशा गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी एस.के. पाण्डेय, लाल जी यादव, रामपाल सहित सम्बन्धित अधिकारी,कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे |

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग