संतकबीर नगर की मशहूर यू ट्यूबर मालती चौहान की मौत ,मालती का शव फंदे से उसके घर में झूलता मिला , पुलिस करा रही पोस्टमार्टम,

 


संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले की मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान का शव गुरुवार भोर उनके घर में फंदे से लटकता मिला। इसकी सूचना जैसे ही क्षेत्र में लोगो को मिली अफरा तफरी मच गई। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर गांव निवासी मालती चौहान का शव उनके ही घर में फंदे से लटकता मिला।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, 




बताया जा रहा है कि मालती का अपने पति विष्णु चौहान से विवाद चल रहा था। ऐसे में पुलिस

विष्णु चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना

से मालती के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। उनके घर के बाहर

लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पोस्टमार्टम हाउस खलीलाबाद में भी लोगों का तांता लगा हुआ है। उल्लेखनीय है कि मालती चौहान अभी कुछ दिनों पहले यूट्यूब पर वीडियो बना कर नामी यूटूबर बनने के लिए कड़ी मेहनत करती रही, कुछ ही दिनों में मालती के इतने फैन्स हो गए कि वह जिले की एक मशहूर यू ट्यूबर बन गई थीं और काफी चर्चा में रहती थीं। कई बार उनके यूट्यूब को लेकर पुलिस ने कड़ाई भी बरती थी। उनकी संदिग्ध मौत को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

अब आगे देखना है कि जनपद की पुलिस इसे आत्महत्या करार देती है या हत्या, ये पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर निर्भर होगा ।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग