दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. दिल्ली के साथ यूपी-बिहार में भी भूकंप आया है.
दिल्ली-एनसीआर सहित पूर्वोत्तर भारत में भी देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. दिल्ली के साथ यूपी-बिहार में भी भूकंप आया है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है. जानकारी के मुताबिक देर रात 11.32 बजे भूकंप के झटके लगे. भूकंप का केंद्र नेपाल था. दिल्ली-NCR में भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घर के बाहर निकल आए. गनीमत है कि फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. करीब एक मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. बता दें कि इससे पहले 22 अक्टूबर को दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता 6.1 थी.
धरती हिलने के बाद लखनऊ, में लोग घरों से बाहर निकल आए. लोगों ने बताया कि वह सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक से पंखा हिलने लगा, तभी वह बाहर की ओर भागे.
लोगों ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर उनकी कुशलक्षेम जानी. इसी तरह नेपाल सीमा से लगे सिद्धार्थ नगर , जनपद बस्ती समेत गोरखपुर मंडल में भी भूकम्प के तेज झटके महसूस किया गया अक्सर ऐसा होता है कि भूकंप के बाद आफ्टर शॉक भी आता है, ऐसे में लोग लंबे समय तक अपने घर के बाहर खड़े रहे.



Comments