आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ जारी हुआ वारंट, पुलिस की आधा दर्जन टीमें गिरफ्तारी के लिए खोज रही हैं , आगे पीड़िता ने बयान नहीं बदला तो होगी बर्खास्तगी की कार्यवाही

 बस्ती, 21 नवम्बर। नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला के ऊपर एक महिला मजिस्ट्रेट द्वारा रेप की कोशिश किये जाने का आरोप लगने के बाद लगातार जिला प्रशासन की किरकिरी हो रही है। पहले कोतवाली पुलिस ने मामले में एआईआर दर्ज में अनावश्यक देरी की, इसके बाद आरोपी के निलंबन में काफी विलंब हुआ। सूत्रों की माने तो प्रशासन मामले को रफा दफा करने की हर कोशिश में नाकाम रहा है।


          फोटो: आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला 

 प्रशासन अपने को घिरता देख मजबूर होकर निलंबन की कार्यवाही करनी पड़ी। अब घनश्याम शुक्ला के खिलाफ गिरफ्तारी वारन्ट जारी किया जा चुका है। अपर पुलिस अधीक्षक ने इसके लिये पुलिस की 6 टीमों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस बीच पीड़ित महिला और आरोपी नायब तहसीलदार के बीच एक और किरदार सामने आया है जो बलरामपुर का बताया जा रहा है। यह भी पता चल रहा है कि घटना की रात वह पीड़िता के आवास में मौजूद था। इसके अलावा आरोपी और पीड़िता की मोबाइल पर हुई चैटिंग भी कई सवाल खड़े करती है। 

कुल मिलाकर मामला महिला से जुड़ा होने के कारण सभी आवश्यक कदम उठाएं जायेंगे। पीड़िता अपने बयान पर डिगी रही तो नायब तहसीलदार की बर्खास्तगी भी हो सकती है। इस बीच महिला ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाया है।


बस्ती में एक महिला नायब तहसीलदार से उनके सरकारी आवास में घुस कर मारपीट कर रेप की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला पर है। नाकाम रहने पर उसने महिला अफसर को जमीन पर गिराकर पीटा। इतना ही नहीं, विरोध करने उनके कपड़े भी फाड़ दिए। महिला अफसर किसी तरह भागकर तख्त के नीचे छिपी, तो उन्हें वहां से भी घसीट लिया। इसके बाद उनके शरीर पर कई जगह नोंचा, मारा-पीटा और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर महिला अफसर बाहर भागी। उसके बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया और दरवाजे पर तख्त लगा दिया, जिससे उनकी जान बचा पाई। महिला नायब तहसीलदार ने अपना मेडिकल कराकर आरोपी राजस्व अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 


 आज बस्ती में भव्य शुभारंभ ,



Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग