स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति ओझा के निधन से बस्ती जिले में शोक की लहर , पूरे जिले में कई अस्पताल बंद रहे, अन्तिम दर्शन के लिए कई हजार शुभ चिंतकों भीड़ हुई इकट्ठा
उप्र बस्ती जिले की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति ओझा के निधन से जिले में शोक की लहर फैल गई। जो भी सुना सभी अवाक रह गया। लोगों ने डॉ. ज्योति को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कुदरहा क्षेत्र की डॉ. ज्योति ओझा वर्तमान में दक्षिण दरवाजा स्थित निजी हॉस्पिटल चला रही थीं। जानकारी के अनुसार बीती रात हॉस्पिटल पर ही थीं। सुबह सात बजे स्कूल जाते समय उनका बेटा अथिक मां से मिलने चचेरे भाई मनीष संग गया था। डॉ. ज्योति की तबियत खराब देख मनीष ने चाचा डॉ. सत्येंद्र मणि ओझा और डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर दोनों लोग आनन-फानन में डॉ. ज्योति को अनंता अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कुदरहा लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए पूर्व तैनाती स्थल जिला महिला चिकित्सालय के स्टाप सहित कई हजारों की संख्या में शुभचिंतकों और उनके मरीजों का तांता लगा रहा।

Comments