जिला महिला चिकित्सालय बस्ती के परिसर में में शहरी आजीविका मिशन शक्ति के अंतर्गत शक्ति रसोई कैंटीन का शुभारंभ , डीएम आंद्रा वामसी ने भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ फीता काटकर किया उद्धघाटन

 


बस्ती जनपद के जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा आयोजित दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित उजराना शक्ति स्वयं सहायता समूह द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में स्थित शक्ति रसोई का फीता काटकर शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे रहना चाहिए। उन्होने जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अपील किया कि कलेक्ट्रेट, सभी तहसीलों व ब्लाको एवं सरकारी भवनों के परिसरों में रसोई/कैंटीन खोल सकती है। इसके लिए संबंधित बैंको से उनको ऋण भी मुहैया कराया जायेंगा।

इस मौके पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि कोई भी कार्य छोटा-बड़ा नही होता है, नीयत साफ होनी चाहिए और कार्य के प्रति सजग व तत्पर रहना चाहिए। उन्होने स्वयं सहायता समूहो को मनोबल बढाने के साथ-साथ कहा कि सिलाई, बुटीक के माध्यम से भी अपने आय को बढ़ा सकती है। इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाए संचालित है, इसके माध्यम से धनराशि भी उपलब्ध कराई जाती है।


जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा ने कहा कि समूह की महिलाए सशक्त व आत्मनिर्भर बनें। इसके लिए सरकार निरन्तर प्रयत्नशील है। इस अवसर पर सीएमएस डा. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, पीओ डूडा सुनीता सिंह, ब्लाक प्रमुख सल्टौआ सहित जनप्रतिनिधि एवं नागरिक गण उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग