हरैया के अमारी मार्ग पर बाइक और स्कूटी में हुई टक्कर ,एक की मौत दो घायल

हरैया में बाइक और स्कूटी में हुई टक्कर एक की मौत दो लोग घायल 



बस्ती – उत्तर प्रदेश

 बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के महूघाट अमारी मार्ग पर भदासी गांव के सामने मोड़ पर दोपहर दो बजे स्कूटी व बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। स्कूटी बस के नीचे आ गई दुर्घटना में स्कूटी सवार दंपती भी घायल हुए है। 


सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुटी है। छावनी थाना क्षेत्र के डुहवा मिश्र गांव निवासी राम विलास मिश्रा का पुत्र शिवम मिश्र (25) बाइक से किसी कार्य के लिए अमारी बाजार गए थे। दोपहर करीब दो बजे अमारी से हर्रैया रोड पर लौटते समय भदासी गांव के मोड़ पर सामने से आ रही स्कूटी में उनकी बाइक भिड़ गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से शिवम मिश्र व स्कूटी सवार भदासी गांव निवासी जनार्दन पांडेय व इनकी पत्नी कांति को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां शिवम मिश्र को मृत घोषित कर दिया गया। घायल दम्पत्ति का इलाज सीएचसी पर चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग