लोअर मिडिल क्लास के बेटे रिंकू सिंह ने माता-पिता का सपना पूरा कर दिया , क्रिकेट में एंट्री ने बदली जीवन की तस्वीर




           माता पिता के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह

जैसे ही रिंकू सिंह को भारतीय टीम की जर्सी मिली, रिंकू ने माता-पिता को गिफ्ट कर दी। लोअर मिडिल क्लास के बेटे ने माता-पिता का सपना पूरा कर दिया। रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के बेहद सामान्य परिवार से आते हैं। रिंकू सिंह से पहले अलीगढ़ का कोई खिलाड़ी भारत के लिए नहीं खेला। उनके पिता घरों में गैस सिलिंडर पहुंचाने का काम करते थे। जब परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया, तब रिंकू सिंह ने भी काम करने का सोचा। बड़े भाई ने रिंकू के लिए एक जगह झाड़ू पोछा करने की बात कर ली। रिंकू सिंह ने यह काम भी किया। 


संघर्ष के बीच रिंकू सिंह ने क्रिकेट नहीं छोड़ा। कड़ी मेहनत के दम पर रिंकू सिंह यूपी की अंडर-19 टीम में सिलेक्ट हुए। परिवार को कर्ज के बोझ से बाहर निकालने के लिए रिंकू सिंह खिलाड़ी के तौर पर मिलने वाले वजीफे को घर भेज देते थे। खुद पर कभी एक रुपया भी खर्च नहीं करते थे। रिंकू सिंह पढ़ाई में अच्छे नहीं थे। उन्होंने अपनी जिंदगी पूरी तरह क्रिकेट को समर्पित कर दी थी। आखिरकार रिंकू सिंह की मेहनत रंग लाई। आज लोग भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव रिंकू सिंह की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से कर रहे हैं। Mumbaiyaa को मेंशन कर रिंकू सिंह के संघर्ष पर अपनी राय रख रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग