प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा 02 निशुल्क गैस सिलेंडर,जिला पूर्ति अधिकारी बस्ती।

 

 सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश जवाहर भवन लखनऊ के पत्र संख्या-5671/आ0पू0रा0-एलपीजी-59/2006, दिनांक-03.11.2023 द्वारा शासनादेश संख्या-688/29-7- 2023, दिनांक-31.10.2023 के क्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 02 निःशुल्क एल0पी0जी0 सिलेण्डर प्रदान किये जाने के निर्देश जारी किये गये है। शासन एवं खाद्यायुक्त महोदय के निर्देशानुसार उज्ज्वला लाभार्थियों को योजना का लाभ दिये जाने की कार्यवाही निम्नवत् की जायेगीः-

1. इस योजना के अन्तर्गत उज्ज्वला योजना का धारक अपने स्तर प्रचलित उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर 14.20 किग्रा0 सिलेण्डर का रिफिल प्राप्त करेगा, जिसके 03 से 04 दिन के उपरान्त योजनान्तर्गत दिये जाने वाली सब्सिडी उसके आधार प्रमाणित खातें में ऑयल कम्पनियों द्वारा अन्तरित की जायेगी।

2. उक्त योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष-2023-24 के प्रथम चरण में माह-नवम्बर, 2023 से दिसम्बर, 2023 तथा द्वितीय चरण में माह-जनवरी, 2024 से मार्च, 2024 तक उज्ज्वला लाभार्थियों को पूर्णतया निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल का वितरण कराया जायेगा। 

3. प्रथम चरण में आधार प्रमाणित लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जायेगा, तदोपरान्त जैसे-जैसे लाभार्थियों के आधार प्रमाणित होते जायेगें उसकी क्रम में उन्हें उक्त योजनान्तर्गत आच्छादित करते हुए निःशुल्क सिलेण्डर का वितरण किया जायेगा। 

4. जनपद में लगभग 185852 उपभोक्ता है, उक्त योजना का लाभ आधार प्रमाणित उज्ज्वला लाभार्थियों को तथा जिनका आधार प्रमाणन नही हुआ है, का आधार प्रमाणन ऑयल कम्पनियों के माध्यम से अभियान चालकर सुनिश्चित की जायेगी। 

5. ऐसे उज्ज्वला उपभोक्ता जिनका आधार प्रमाणीकरण नही हुआ है, वह अपने गैस एजेन्सी पर सम्पर्क करते हुए अपने आधार का प्रमाणीकरण करायेगें जिससे उक्त योजना के अन्तर्गत गैस की सब्सिडी उनके बैंक खाता में प्राप्त हो सकेगी। 



 

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग