नगर पंचायत नगर महोत्सव की तैयारियां तेज , बड़ी हस्तियों के साथ देशी कलाकारों को भी मिलेगा मंच पर जगह,18 से 20 दिसंबर तक तीन दिवसीय महोत्सव होगा आयोजित , नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह राना
नगर महोत्सव में स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मौका ,नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना
बस्ती। अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह के बलिदान दिवस और नगर पंचायत नगर की स्थापना दिवस पर होने जा रहे महोत्सव को यादगार बनाने के लिए अयोजकों ने ताकत झोंक दी है। नगर बाजार के जूनियर हाई स्कूल परिसर में यह आयोजन 18,19 एवं 20 दिसंबर को होगा। इसमें स्थानीय प्रतिभाओं को भरपूर मौका दिया जाएगा।
कार्यक्रम में टीवी रियल्टी शो के गायक भी आएंगे। भोजपुरी फिल्मी सितारे अपना जलवा बिखेरेंगे।
दिन भर महिला और पुरुष खिलाड़ी मैदान में पसीना बहाएंगे। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में एक शाम कवियों के नाम होगी। जादूगर राकेश श्रीवास्तव भी अपने हैरतंगेज कारनामे दिखाने नगर आ रहे हैं।
जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि इस समारोह में प्रदेश और देश की तमाम नामचीन हस्तियों का जमावड़ा होगा।
उन्होंने बताया कि स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी पावन भूमि नगर में पहली बार आयोजित नगर महोत्सव एवं शहीद मेला ऐतिहासिक होगा।सुर संग्राम विजेता फिल्मी गायक आलोक कुमार, विजेता गोस्वामी, उर्मिला राज, सारेगामा की प्रतिभागी रही तुषा बंकू पांड्या, भोजपुरी फिल्मों के कामेडियन संजय वर्मा, विशाखा ओझा, अवध रत्न से सम्मानित सेनदत्त सिंह शान, लोक गायक संजय लाल यादव, गुड्ड् दूबे, अभिनेता संग्राम सिंह पटेल, वेस्टर्न गायिका आकांक्षा पांडेय गांधी सहित देश के अन्य कलाकार मनोरंजन करेंगे।


Comments