बस्ती में अवैध आरा मशीन संचालकों में मचा हड़कंप रामनगर रेंज वन क्षेत्राधिकारी सोनल वर्मा ने की कार्यवाही



बस्ती में अवैध आरा मशीन संचालकों के खिलाफ कार्यवाही रामनगर रेंज वन क्षेत्राधिकारी सोनल वर्मा एवं सचल दस्ता के साथ वन दरोगा सुनील गौड़ 





बस्ती- जनपद के रामनगर रेंज में संचालित अवैध आरा मशीन के संबंध में बीते मंगलवार को खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने संज्ञान लिया और कई आरा मशीनों को उखड़वा दिया।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार वन प्रभाग रामनगर की तेज तर्रार क्षेत्राधिकार सोनल वर्मा ने प्रख्यापित आदेशों के अनुपालन में आज रेंज के अंतर्गत विकासखंड सल्टौवा गोपालपुर के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर में संचालित आरा मशीन तथा रुद्रपुर में संचालित आरा मशीन ग्राम परसा खाल की आरा मशीन सहित सुसंगत कार्यवाही की। क्षेत्राधिकार द्वारा की गई कार्यवाही से अवैध आरा मशीन संचालकों में हड़कंप रहा। कार्यवाही के दौरान बेश कीमती महुआ, सागवन, शीशम, आम सहित तमाम तरह की लकड़ियों को जप्त किया गया। हो रही कार्यवाही से वन माफियाओं में दहशत का माहौल देखने को मिला तथा कुछ लकड़ी माफिया क्षेत्र व मशीन को छोड़कर फरार रहे। स्थानीय पड़ताल के दौरान आरा मशीन पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित लड़कियां भी मिली हैं। पूरे मामले में वन क्षेत्राधिकारी सोनल वर्मा ने वन माफियाओं एवं अवैध मशीन संचालकों को मीडिया टीम के माध्यम से संदेश देते हुए कहा अवैध आरा मशीन संचालन करने पर बक्सा नहीं जाएगा। आरा मशीनों पर कार्यवाही में क्षेत्राधिकारी सोनल वर्मा के साथ सचल दस्ता के प्रभारी सुनील गौड़ वन दरोगा विजय प्रकाश चौधरी, अजय भारती सहित पूरी टीम मौजूद रही।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग