भादी खुर्द में जन उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण,स्वास्थ्य परीक्षण दवा वितरण शिविर का आयोजन

जन उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण,स्वास्थ्य परीक्षण दवा वितरण शिविर का आयोजन


उदघाटन करते रूधौली के विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी

बस्ती- शिविर का आयोजन रुधौली विधानसभा के भादी खुर्द ग्राम पंचायत के स्थित प्राथमिक विद्यालय के भवन में किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी जी नें थाना प्रभारी वाल्टरगंज की उपस्थिति में हुआ नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. रामसुंदर यादव स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आलिया खान जनरल फिजिशियन डाॅ. अमित मिश्रा के 

सहयोग से आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोग स्वास्थ्य जांच, दवा एवं चश्मा लेकर लाभान्वित हुए। कार्यक्रम को आयोजन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष इं. अंशुल पटेल और कोषाध्यक्ष संदीप चौधरी ने किया उन्होंने बताया की शिविर में सभी प्रकार के स्वास्थ्य, महिला चिकित्सक के द्वारा महिलाओं के विभिन्न रोगों का उपचार, नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर के देखरेख में आंख एवं जांचोपरान्त चश्मा, जनरल फिजिशियन डॉक्टर के द्वारा परामर्श दिए गए सभी प्रकार की दवाईयां मुफ्त में उपलब्ध है  शिविर में आए चिकित्सको ने कहा बड़ी संख्या में शिविर में लोगों को देखकर में काफी उत्साहित हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष इं. अंशुल पटेल ने कहा ट्रस्ट का नाम ही जन उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट है और इसके उद्देश्यों के अनुसार कार्य किया जा रहा है मैं वृद्ध, गरीब एवं असहाय लोगों को सेवा देकर खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं। कार्यक्रम को ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य मुख्य रूप से  पटेल, इं. सुरेंद्र वर्मा, संदीप चौधरी, शिव वर्मा और प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार पंचायत सहायक शालनी गौतम  बी.डी.सी जितेंद्र चौधरी विनोद शुक्ला गया प्रसाद गुड़् समेत रामदेव,शमशीन राधेश्याम राजेशमनी स्टाफ मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग