कोरोना के नए वैरिएंट JN 1 से लोग रहे सावधान , सांस के मरीजों को हो सकता है सबसे ज्यादा नुकसान , डॉo राहुल सिंह (चेस्ट स्पेशलिस्ट)

कोरोना के नए वैरिएंट JN 1 से सावधान रहे लोग , सांस के मरीजों रहे सतर्क रहने की अपील


डॉक्टर राहुल सिंह (चेस्ट स्पेशलिस्ट)

 डब्लू.एच.ओ. ने कोरोना और इसके नए वैरिएंट जेएन. 1 तथा इन्फ्लुएंजा सहित श्वसन रोगों के बढ़ते मामलों को देखते हुए दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों से निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने का निवेदन किया है, डब्ल्यूएचओ ने लोगों से भी एहतियाती कदम उठाने की अपील की है। भारत में रविवार को कोरोना के 656 नए मामले सामने आए हैं इस नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट के बीच गोरखपुर में फिर कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है। एम्स में मरीजों की जांच में तीन नमूने पॉजिटिव मिले हैं।
    सांकेतिक चित्र

क्या है कोरोना का नया वैरिएंट JN 1

 डॉक्टर के मुताबिक यह वैरिएंट कम खतरनाक लेकिन असरदार हो सकता जो लोगों के स्वास्थ्य को बिगाड़ देगा खासकर उन लोगो को सतर्क रहने की आवश्यकता है जो सास और खांसी से लंबे समय से पीड़ित है कोरोना का यह नया वैरियेंट उन लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है जिनकी इम्यून पावर कमजोर है कमजोर इम्यूनिटी के अधिकांश लोग चपेट में आ सकते है , ऐसे में उन लोगो को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित न चल रहे हो ,

 कहा से कोरोना के JN 1 वैरियेंट की शुरुआत हुई 

 अभी हाल ही में इस जे एन 1 वैरिएंट का पहला केस यू एस में पाया गया , फिर सिंगापुर , इंडोनेशिया, चाइना से होकर भारत में बढ़ रहा है 

 नए वैरिएंट JN 1 के लक्षण क्या है 

*  खांसी

*  जुकाम 

*  गले में लंबे समय तक खराश

*  शरीर में हल्कापन 

 * भूख न लगना 

 * थकावट लगना

*  बुखार 

 इसके प्रारंभिक लक्षण हैं उपरोक्त लक्षणों के दिखने पर किसी अच्छे डॉक्टर से तुरंत इलाज कराए

नये वैरियेंट  JN 1 बचाव एवं सावधानियां 

इस वायरस से बचने के लिए , सबसे ज्यादा जरूरी है स्वच्छ वातावरण में रहे , धूल मिट्टी , से बचे , घर से निकलते समय मुंह पर मास्क पहने , भीड़ भाड़ वाले इलाकों में मास्क न होने पर तौलिए का इस्तेमाल करे , खांसते, व छींकते वक्त मुंह को हाथों से ढके, भोजन करने से पहले हाथ को साबुन या हैंडवाश से धुले , समय समय पर सेनेटाइजर का इस्तेमाल करे , प्रतिदिन नहा धुल कर शरीर को साफ सुथरा रखे , किसी का इस्तेमाल किया बर्तन बिना धुले यूज न करे , 

लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से इलाज कराएं 

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग