बस्ती में ट्रक चालकों ने नए कानून को लेकर हाईवे किया जामः बल प्रयोग कर प्रशासन ने हटवाया जाम, मांगे नहीं मानी गई तो 3 जनवरी को करेंगे बड़ा आंदोलन

बस्ती। (यूपी )देश में ट्रक ड्राइवरों पर लागू हुए नए कानून के खिलाफ ड्राईवर यूनियन की ओर से सुबह एनएच 28 जाम कर दिया गया, नए कानून के विरोध में नारेबाजी कर रहे चालकों का कहना था कि सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है, सभी एक स्वर में बोल रहे थे कि मांगे पूरी होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।


जिले में ड्राईवर यूनियन की ओर से सुबह सात बजे एनएच 28 पर ट्रकों को आड़े तिरछे खड़ा कर दिया गया, देखते ही देखते हाईवे पर लंबा जाम लगा गया, सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर गुलाब चंद ने सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ड्राईवर जाम हटाने को राजी नहीं हो रहे थे, जिसके चलते पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, तब जाकर हाईवे से जाम हट सका।


ऑटो चालकों ने भी कर दिया चक्का जाम

नए ड्राइवर कानून के विरोध में जिले के ऑटो चालकों ने भी चक्का जाम कर दिया था, जिसके चलते यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। बस्ती रेलवे स्टेशन से कई यात्री पैदल ही अपने गंतव्य को जाते दिखे, सबसे ज्यादा समस्या तो बजुर्ग महिलाओं का बच्चों को हुई।

ड्राईवर यूनियन के कोषाध्यक्ष ने दी तीन जनवरी को वृहद आंदोलन की चेतावनी

आंदोलन में शामिल ड्राईवर यूनियन के कोषाध्यक्ष मुन्ना ने कहा कि सरकार नए कानून में ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ दुर्घटना होने पर 10 साल की कैद और सात लाख रुपये जुर्माना लगाने का कानून लाने की तैयारी कर रही है। कहा कि ट्रक चलाने वाले गरीब परिवार से होते हैं। सरकार को यह कानून वापस लेना चाहिए, चेतावनी देते हुए कहते हैं कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो तीन जनवरी को वृहद आंदोलन किया जाएगा।

ट्रांसपोर्ट यूनियन के उपाध्यक्ष बोले: चालकों के साथ हो रहा है अन्याय

ड्राईवरों के आंदोलन को लेकर ट्रांसपोर्ट यूनियन के उपाध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा कि ड्राईवरों के साथ अन्याय हो रहा है। सख्ती होनी चाहिए, लेकिन इतनी भी नहीं होनी चाहिए, कहते हैं कि एक गरीब इंसान जो ड्राइवरी कर रहा है, मान लीजिए दुर्भाग्य वश कोई घटना हो जाती है, तो इतना जुर्माना वह कहां से भरेगा, और बीबी बच्चों का गुजारा कहा से करेगा इस कानून को वापस लिया जाना चाहिए।


  ट्रक ड्राइवरों को समझाते बस्ती सदर एसडीएम गुलाब चंद


एसडीएम  बोले: ड्राईवरों को समझाने का किया गया प्रयास

मामले को लेकर एसडीएम गुलाब चंद ने कहा कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा गया, ड्राईवरों का झुंड मांगों को लेकर आक्रोश प्रकट कर रहा था। हम लोगों ने उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ  ड्राईवर मानने को तैयार नहीं थे, जिसके चलते हल्की सख्ती की गई, जाम हटवा दिया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग