मेडिकल कॉलेज बस्ती के कैली हॉस्पिटल में 35 बेड के चेस्ट वार्ड का शुभारंभ प्रिंसिपल डॉक्टर मनोज कुमार के हाथों फीता कटकर किया गया , चेस्ट के मरीजों को अब नहीं लगाने होंगे महानगरों के चक्कर ,अब कैली में मिलेगी और बेहतर सुविधा :डॉo राहुल सिंह (चेस्ट स्पेशलिस्ट)

 



मेडिकल कॉलेज बस्ती के कैली हॉस्पिटल में शुरू हुआ चेस्ट वार्ड

बस्ती जनपद  में 2 जनवरी 2024 को मेडिकल कॉलेज बस्ती के कैली हॉस्पिटल में 35 बेड के चेस्ट वार्ड का शुभारंभ प्रिंसिपल डॉक्टर मनोज कुमार द्वारा किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण गौतम ने बताया की अलग से टी.वी.एवं चेस्ट वार्ड बनने से सांस एवं फेफड़ों के मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और सांस के मरीजों को कहीं और बाहर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

टी. वी. मरीजों को अलग कमरे में रहेगी व्यवस्था

इस मौके पर डॉo प्रवीण गौतम ने बताया कि टी.वी.के मरीज को वार्ड में अलग कमरे की व्यवस्था रहेगी जिससे बिना टी.वी. वाले फेफड़े एवं सांस के मरीज को टी.वी.का इन्फेक्शन लगने से बचाया जा सकेगा। चेस्ट विभाग में कार्यरत डॉक्टर राहुल सिंह ने बताया की बेहतर कैली हॉस्पिटल में बेहतर सुविधाएं मिलने से अब सांस एवं टीवी फेफड़ों के मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ और गोरखपुर जैसे महानगरों में की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस मौके पर डॉक्टर अनिल यादव, डॉoअलका, डॉक्टर रोहित एवं कैली हॉस्पिटल के समस्त विभाग के चिकित्सक भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग