बस्ती शहर में संचालित हो रहे कई पैथालोजी सेंटर को गहन जांच के बाद किया गया सील।
सांकेतिक चित्र
2 जनवरी 2024 , बस्ती (यूपी)
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यवाई से हड़कंप
बस्ती शहर में संचालित हो रहे कई पैथालोजी सेंटर को गहन जांच के बाद किया गया सील।
मानकविहीन संचालित हो रहे पैथालोजी सेंटरों के खिलाफ हुई बड़ी कार्यवाई।
रेडिकल एक्स रे, डा. सलीम अहमद का अल्ट्रासाउंड सेंटर, लाइफ केयर पैथालोजी सेंटर सील।
शहर में संचालित कई सेंटरों की दिनभर से चल रही जांच।
DM के आदेश पर SDM सदर गुलाब चन्द्र, CO विनय चौहान, ACMO डा. ए के की टीम कर रही गहन जांच।
जिला प्रशासन कई बड़े बड़े मानकविहीन अस्पतालों पर जानबूझकर नही कर पा रही हैं कार्यवाही
जाँच कर सील करने की कार्यवाही सराहनीय परंतु ऐसा न हो कि कुछ दिन बाद मानकविहीन से मानक पर होकर खुल जाए सेंटर की सील
एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने दी जानकारी कहा कई और सेंटरों पर होगी बड़ी कार्यवाही।
कटेसर पार्क के सामने गन्दानाला के बगल आवासीय मकान में भी मानकविहीन संचालित हो रहे व्यवसायिक अस्पताल और लूट रहे हैं महिला अस्पताल के मरीजों को तथा नगर पालिका के सरकारी टैक्स की चोरी

Comments