अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल गोटवा बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन , उप जिलाधिकारी बस्ती सदर गुलाबचंद्र ने किया स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन

 श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल गोटवा बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 


 बस्ती। अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में डा. वी.के. वर्मा एजुकेशनल ग्रुप और पटेल एसएमएच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कॉलेज गोटवा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी गुलाबचन्द्र ने गोटवा एनएच. हाइवे पर शिविर का उद्घाटन करते हुये कहा कि इस कड़ाके की ठंड में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से लोगों को लाभ होगा और वे चिकित्सकीय परामर्श भी हासिल कर सकेंगे। प्रबन्धक डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि यह शिविर 22 जनवरी तक चलेगा। पहले दिन 150 मरीजों को परीक्षण के साथ ही निःशुल्क दवायें उपलब्ध करायी गई।

संस्थान के डायरेक्टर डा. आलोक रंजन ने बताया कि कांवड़ यात्रा की तरह इसे विशेष अवसर पर यात्रियों को 24 घंटे चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराई जायेगी।

इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डा. आर.एन. चौधरी, डा. चन्दा सिंह, डा. मनोज मिश्र, डा. लालजी यादव, डा. रीतेश चौधरी ने मरीजोें का परीक्षण किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय मरीजों का भी इलाज किया गया। शिविर को 22 जनवरी तक सम्पन्न कराने में मनीष चौधरी, गोल्डी वर्मा, मनीषा, कविता, शिव प्रसाद, मनोज, सतीश के साथ ही डी.फार्मा, के छात्र भी योगदान कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग