भीषण ठंड के मौसम में शिशुओं का ठीक से ध्यान रखना बहुत जरूरी है जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी , डॉo पीoकेo चौधरी नवजात एवं बाल रोग विशेषज्ञ

 


डॉo पीo केo चौधरी नवजात एवं बाल रोग विशेषज्ञ 

भीषण ठंड के मौसम में शिशुओं का ठीक से ध्यान रखना बहुत

जरूरी है जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है और आपका

बच्चा सर्दी, जुकाम, कोल्ड डायरिया, निमोनिया आदि बीमारियों

की चपेट में आ सकता है 


ठंड के मौसम में शिशुओं का देखभाल बेहद जरूरी

 ठंड के मौसम में सही देखभाल ही बीमारी से बचने का उपाय है। यह बातें नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉo पीo केo चौधरी ने दिया उन्होंने बताया कि शरीर नाजुक होने की वजह से बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है इस कारण इनको सर्दी,जुकाम, बुखार की समस्या जल्दी हो जाती है, 



बच्चों को शीतलहर से बचाएं गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करे       

बच्चों को शीतलहर से बचाए, उनके प्रमुख अंगों को ढक कर रखें, बच्चे का सिर, गला और हाथ पूरी तरह से ढका हुआ हो। पैरों में गर्म मोजे पहनाएं,बच्चों का बिस्तर भी गर्म रखें, शीतलहर में बच्चों को बिना कार्य के बाहर ना निकलने दे।खुली हवा में खेलने से रोके, नवजात व छोटे बच्चों के साथ कम से कम यात्रा करें, बच्चों को पानी में जाने से बचाए, खुली हवा में खेलने से रोके। 


बच्चों के खान पान व माताओं के खान पान में दे विशेष ध्यान

ठंड में बच्चों के खान-पान के साथ-साथ उनकी माता के खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है यदि नवजात बच्चे की मां ठंडी चीजें खाएंगी तो मां के माध्यम से बच्चे के शरीर में भी बीमारियां हो सकती हैं इसलिए नवजात शिशु की माताओं को खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहती है। शिशुओं को भी गुनगुना पानी और तरल पदार्थ देते रहें। उन्हें स्तनपान अवश्य कराएं, बड़े बच्चों को पौष्टिक आहार ही दें। विटामिन सी की प्रचुरता वाली चींजो का सेवन विशेष लाभकारी है इसके लिए उन्हें टमाटर, गाजर,मेथी,बथुआ आदि का सूप दे सकते हैं
बंद कमरे में अंगीठी , हीटर आदि का न करे इस्तेमाल

बंद कमरे  में लकड़ी या कोयला ना जलाने की सलाह दी बताया कि इससे हानिकारक गैस निकलती है कमरे की खिड़कियां दरवाजे बंद करके आग जलाकर सोने से कभी कभी लोगो की मृत्यु तक हो जाती है । 


 लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से तुरन्त कराएं ईलाज 

डॉo पीo केo चौधरी ने बताया कि शीतलहर के दौरान शरीर के तापमान में गिरावट आ जाती है इसकी वजह से कंपकंपी, सांस लेने में तकलीफ, सर्दी, खांसी , पेट की खराबी ,उल्टी आदि समस्या हो सकती है ऐसे लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क कर इलाज कराएं।

क्लिनिक का पता 

डॉल्फिन केयर सेंटर 

पंचपेडिया रोड ,चौधरी रेस्टोरेंट के पीछे ,बस्ती














Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग