मेडीकल कालेज बस्ती के कैली हॉस्पिटल में टीoबीo (ड्रग रेजिस्टेंस) के मरीजों का होगा मुफ्त इलाज, लाखों की महंगी दवाएं मिलेंगी फ्री, टीबी के मरीजों के लिए DR टीबी सेंटर का हुआ शुभारंभ, डॉक्टरों ने टीबी मुक्त भारत का संकल्प दोहराया

 


13 जनवरी बस्ती (यूपी)

मेडिकल कॉलेज बस्ती में ड्रग इंटरवेंशन टीवी नियंत्रण पर एक कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉक्टर सूर्यकांत रहे। उनके साथ डॉ अश्विनी कुमार मिश्रा एवं डॉ मनोज कुमार डॉक्टर राहुल सिंह डॉक्टर प्रवीण गौतम यह लोग रहे । इस कार्यक्रम के द्वारा बस्ती मेडिकल कॉलेज में D R टी  वी सेंटर का उद्घाटन किया गया। यह सेंटर इसलिए खोला गया ताकि ऐसे मरीज जो जटिल टीवी से ग्रसित है इसको कि हम MDR टी वी कहते हैं ऐसे मरीजों का इलाज किया जा सके । इस अवसर पर डॉक्टर सूर्यकांत ने बताया कि जटिल टी वी का इलाज यानी MDR  टी वी का इलाज प्राइवेट सेक्टर में उपलब्ध नहीं है इसकी दवा बहुत महंगी आती है तो सरकार मुफ्त में प्रदान करती है आज दो मरीजो को दवा यहां पर दी गई इसका एक कोर्स का मरीज का दाम लगभग सवा लाख रुपया लगता है ।

महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के कैली हॉस्पिटल में टीवी सेंटर का उद्घाटन चीफ गेस्ट डॉक्टर सूर्यकांत प्रोफेसर एवं विभाग अध्यक्ष रेस्पिरेट्री मेडिसिन केजीएमयू के द्वारा किया गया। चेयरमैन NTEP नॉर्थ जोन डॉक्टर सूर्यकांत ने प्रेस वार्ता में बताया कि अब कैली अस्पताल में जटिल टी वी (Drug Resistance )का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज बस्ती के विभागाध्यक्ष ने बताया कि यह टी वी वार्ड बनने से बस्ती जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों के टी वी एवं चेस्ट के मरीजों को लाभ मिलेगा। वाइस चेयरमैन एसटीएफ डॉ अश्वनी मिश्रा ने टी वी मुक्त भारत के लिए सभी चिकित्सक गण के साथ संकल्प लिया। डॉक्टर सूर्यकांत ने नेशनल टी वी एनीमेशन प्रोग्राम के बारे में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं चिकित्सक छात्र को विस्तृत में जानकारी दी। यह पूरा प्रोग्राम प्रधानाचार्य डॉक्टर मनोज कुमार के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। इस मौके पर चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर राहुल सिंह, डॉक्टर अनिल यादव और सभी विभाग के चिकिसक एवं WHO के चिकित्सक डॉ प्रीति , डॉo वंदना सहित सभी अन्य स्टॉफ भी मौजूद रहें ।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग