बस्ती में एसपी, सीओ के नाम पर 35 हजार रूपये की ठगी का आरोप, युवक ने लगाया न्याय की गुहार

 


एसपी, सीओ के नाम पर 35 हजार रूपये की ठगी का आरोप, युवक ने लगाया न्याय की गुहार

बस्ती । (यूपी )

जनपद बस्ती में जालसाजों द्वारा पुलिस अधीक्षक और सी.ओ. के नाम पर 35 हजार रूपये के ठगी का मामला सामने आया है। लालगंज थाना क्षेत्र के निपनिया निवासी दलित रमेश कुमार ने एसपी को दिये पत्र में कहा है कि कुछ दिन पूर्व सवर्णो ने उसे मारा पीटा था जिसका मुकदमा दर्ज है। मुकदमें में लालगंज थाना क्षेत्र के छरौछा निवासी आनन्द कुमार पुत्र राकेश गवाह है। गत 16 दिसम्बर 2023 को आनन्द कुमार और उनके साथी निहाल निवासी साहूपार, रमेश भारती निवासी दशकोलवा उसके पास आये और कहा कि एसपी साहब का फोन आया था 35 हजार रूपया सीओ साहब को देना है। रमेश उन लोगों के बहकावे में आ गया और भारतीय स्टेट बैंक से खाते में आये अनुदान राशि 75 हजार मे से 35 हजार रूपया निकाला। आनन्द कुमार और उसके साथी बैंक धरमूपुर में उसके साथ थे जिसे सीसीटीवी में देखा जा सकता है। पैसा निकालने के बाद वह आनन्द और उसके साथियों के साथ एसपी आफिस पहुंचा तो आनन्द जिसने 35 हजार रूपया लिया था उसने कहा कि जिसको पैसा देना है वे नहीं है, तुम बाहर खड़े रहे मैं सीओ साहब को पैसा देकर आता हूं।


दलित रमेश कुमार ने एसपी को दिये पत्र में कहा है कि बाद में उसे पता चला कि वह जालसाजी का शिकार हो गया है। उसने 16.1.2024 को एसपी को पत्र दिया और 17.1.2024 को रजिस्टर्ड पत्र देकर धोखाधड़ी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया। पुनः उसने जन सुनवाई में प्रार्थना पत्र देने के साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर मांग किया कि इस मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर उसका 35 हजार रूपया जालसाजों से वापस कराया जाय।







Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग