डॉo गोपालजी मेमोरियल पॉली क्लीनिक के द्वारा नगर बाजार निकट बारीजोत में स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन , स्वास्थ्य शिविर से सजग होते हैं लोग :सीईओ रंजीत श्रीवास्तव



बस्ती, 05 फरवरी। रंजीत चौराहा स्थित डा. गोपालजी मेमोरियल पॉली क्लीनिक की ओर से नगर बाजार के निकट बारीजोत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 110 रोगियों का परीक्षण कर उन्हे दवाइयां दी गईं। पॉली क्लीनिक के सीईओ रंजीत श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर बीमारियां जागरूकता के अभाव मे हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों में जागरूकता आती है और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हो जाते हैं। 

 स्वास्थ्य शिविर में ब्लड प्रेशर, सुगर और मौसमी रोगों से पीड़ित रोगी मिले। आंख, हडिड्यों व छाती से जुड़ी बीमारी से  पीड़ित रोगी भी आये जिनका इलाज किया गया। डा० जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर को अपनी सेवायें दे चुके छाती रोग विशेषज्ञ डा. एमजेड अंसारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एसएस अंसारी, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. एस मिश्रा एवं जेजे हॉस्पिटल मुंबई के पूर्व चिकित्सक मो. हुसेन ने रोगियों को परामर्श दिया। शिविर को सार्थक व सफल बनाने में जितेन्द्र चौधरी, मुबारक अली, शाकिब, रऊफ आदि का सहयोग रहा।



Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग