हरैया के विधायक अजय सिंह बने विकसित भारत एंबेसडर, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

 


बस्ती। 8 फरवरी हरैया विधायक अजय सिंह ने पूरे देश में विकसित भारत एम्बेसडर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर विकसित भारत अभियान की एंबेसडर रिपोर्ट जारी कर विधायक अजय सिंह को बधाई दिया है। विधायक ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है।

प्रधानमंत्री ने दिसंबर में नमो ऐप डाउनलोड कराने और विकसित भारत एंबेसडर बनाने का आह्वान किया था। इसी अभियान के तहत पीएम मोदी की ओर से एक्स पर जारी इस सप्ताह की रैंकिंग में हरैया विधायक अजय सिंह को देश में विकसित भारत एम्बेसडर की टॉप फाइव सूची में शामिल किया गया है इस सप्ताह की रिपोर्ट में विधायक अजय सिंह चौथे स्थान पर रहे। इसको लेकर विधायक अजय सिंह सहित सभी टॉप फाइव विकसित भारत एंबेसडर को पीएम मोदी ने बधाई दी है। विधायक अजय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जो मुझे सम्मान दिया है उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इस महत्वपूर्ण अभियान में मुझे एंबेसडर चुना गया है मेरे लिए गर्व की बात है। मैं पूरी ईमानदारी से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के अभियान में अपना पूरा योगदान देने का प्रयास करूंगा।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग